1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 'बंटवारे' के दर्द को दर्शाता है कोलकाता ये दुर्गा पंडाल, देखिए तस्वीरें

'बंटवारे' के दर्द को दर्शाता है कोलकाता ये दुर्गा पंडाल, देखिए तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 11, 2021 09:43 pm IST,  Updated : Oct 11, 2021 09:50 pm IST

कोलकाता के 'दुर्गा पंडाल' को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित रहते हैं। इस बार 'नाकतल्ला उद्यान संघ क्लब' ने यूनीक थीम पर दुर्गा पंडाल को तैयार किया है।

Durga Puja Pandal Kolkata 2021- India TV Hindi
Durga Puja Pandal Kolkata 2021 Image Source : ARNAB MITRA

कोलकाता के 'दुर्गा पंडाल' को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित रहते हैं। इस बार 'नाकतल्ला उद्यान संघ क्लब' ने यूनीक थीम पर दुर्गा पंडाल को तैयार किया है। इस थीम का नाम है 'चल चित्र'। इस थीम के माध्यम से 'नाकतल्ला उद्यान संघ क्लब' ने  1947 से 1971 तक के बंटवारे के दर्द को दर्शाने की कोशिश की है। 

Photos: कोलकाता में अलग-अलग थीम पर बने भव्य दुर्गा पंडाल, तस्वीरों में देखिए इनकी खूबसूरती

Durga Puja Pandal Kolkata 2021
Image Source : ARNAB MITRADurga Puja Pandal Kolkata 2021

साल 1971 में बांग्लादेश आजाद हो गया था। जिसके बाद लाखों की संख्या में लोग वेस्ट बंगाल की तरफ आए। बंटवारे की आग में कई लोगों को अपना घर छोड़कर वेस्ट बंगाल आकर बसना पड़ा। पूजा आर्गेनाइजर्स ने बंटवारे के इसी दर्द को 'दुर्गा पंडाल' की थीम का रंग दिया है। इस थीम को साकार रूप आर्टिस्ट भाबातोष सुतार ने दिया। 

Durga Puja Pandal Kolkata 2021
Image Source : ARNAB MITRADurga Puja Pandal Kolkata 2021

Durga Puja Pandal Kolkata 2021
Image Source : ARNAB MITRADurga Puja Pandal Kolkata 2021

Durga Puja Pandal Kolkata 2021
Image Source : ARNAB MITRADurga Puja Pandal Kolkata 2021

बंटवारे में लोगों के दर्द को उजागर करने के लिए इस थीम में एक ट्रेन भी दिखाई गई है। इस ट्रेन के बारे में बात करते हुए पूजा ऑर्गेनाइजर्स ने का कहना है कि 'हमने विस्थापित लोगों की पीड़ा को दर्शाने के लिए पाकिस्तान से शरणार्थियों के साथ आने वाली एक ट्रेन का चित्रण किया है। खास बात है कि विस्थापितों के नाम पुकारने की भी घोषणाएं हो रही हैं।' 

Navratri 2021: नवरात्रि के रंग में रंगा कोलकाता, देखिए दुर्गा पूजा के लिए किस तरह ढाकी हैं तैयार

Durga Puja Pandal Kolkata 2021
Image Source : ARNAB MITRADurga Puja Pandal Kolkata 2021

इस दुर्गा पंडाल में देवी मां की मूर्ति बड़ी ही सुंदर लग रही है। देखिए मां दुर्गा की मूर्ति की अलौकिक तस्वीरें...

Durga Puja Pandal Kolkata 2021
Image Source : ARNAB MITRADurga Puja Pandal Kolkata 2021

विशेष थीम पर आधारित इस दुर्गा पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए हैं। कोरोना काल की वजह से कोविड नियमों का भी पालन किया जा रहा है। तस्वीरों में नजर आ रहे सभी लोग मास्क लगाए दिखाई दे रहे हैं। 

 

 

(इनपुट/अरनब मित्रा)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल