1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. भारत में लॉन्च की गई लाइफस्टाईल ऑडियो ब्रांड, जानिए इसके स्पेशल फिचर के बारे में

भारत में लॉन्च की गई लाइफस्टाईल ऑडियो ब्रांड, जानिए इसके स्पेशल फिचर के बारे में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 28, 2019 08:52 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 08:52 pm IST

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी हरमन ने बुधवार को भारतीय बाजार में एक नया लाइफस्टाइल ऑडियो ब्रांड- इन्फिनिटी बाई हरमन लॉन्च किया है। 

harman - India TV Hindi
harman 

नई दिल्ली: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी हरमन ने बुधवार को भारतीय बाजार में एक नया लाइफस्टाइल ऑडियो ब्रांड- इन्फिनिटी बाई हरमन लॉन्च किया है। इस दौरान लॉन्च में कंपनी ने छह नए इन्फिनिटी हेडफोन, चार पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर और एक मल्टीमीडिया 2.1 ब्लूटूथ सिस्टम सहित 11 नए ऑडियो उत्पादों का अनावरण किया है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आज से ही उपभोक्ता इन्फिनिटी हेडफोन और पोर्टेबल स्पीकर ऑनलाईन के जरिए ब्रांड के स्टोर व देश के किसी भी ऑनलाईन और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

हरमन इंडिया के कंट्री मैनेजर प्रदीप चौधरी ने कहा, "कोई भी उपभोक्ता ऑडियो बाजार को नहीं समझता है जितना हम समझ पाते हैं। हरमन, हमारे लोकप्रिय और प्रशंसित ऑडियो ब्रांड जेबीएल, एकेजी और हरमन कार्डन जैसे श्रेणी का लीडर है।"

उन्होंने आगे कहा, "दुनियाभर में 50 से भी अधिक सालों तक समझदार श्रोताओं के लिए इन्फिनिटी एक विकल्प है। अपने बेस भारी ध्वनि, और स्टाइलिश और समकालीन रूप के कारण इन्फिनिटी भारत की नई पीढ़ी और युवाओं को जरूर प्रभावित करेगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल