1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दीपावली पूजन में मां लक्ष्मी को अर्पित ये 9 चीजें, पूरे साल रहेगी घर में बरकत

दीपावली पूजन में मां लक्ष्मी को अर्पित ये 9 चीजें, पूरे साल रहेगी घर में बरकत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2020 04:11 pm IST,  Updated : Nov 12, 2020 04:55 pm IST

कहते हैं कि दिवाली की रात की गई पूजा अर्चना शुभ फल लाती है औऱ इससे घर में सुख और धन की बरकत आती है। चलिए जानते हैं कि लक्ष्मी माता को दीपावली की रात को क्या चीजें अर्पित करनी चाहिए ताकि आपको सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिले।

Laxmi Puja - India TV Hindi
Laxmi Puja  Image Source : INSTAGRAM/ASIT_KARMAKAR_SUJON

हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दिवाली का आगमन हो गया है। हिंदु धर्म में दिवाली के त्योहार को बहुत महत्व दिया गया है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को देश दुनिया में दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली का त्योहार 14 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। जैसा कि आप जानते हैं कि दीपावली की रात को धन और वैभव की देवी लक्ष्मी माता औऱ रिद्धि सिद्धि के स्वामी गणेण जी की पूजा की जाती है। दिवाली की पुण्य रात जीवन में रिद्धि सिद्धि और शुभ सौभाग्य लाती है। कहा जाता है कि जो इस दिन लक्ष्मी माता औऱ गणेश भगवान की पूजा करता है उसे पूरे साल सौभाग्य की प्राप्ति होती है और उसके घर में हमेशा बरकत रहती है। कहते हैं कि दिवाली की रात की गई पूजा अर्चना शुभ फल लाती है औऱ इससे घर में सुख और धन की बरकत आती है। चलिए जानते हैं कि लक्ष्मी माता को दीपावली की रात को क्या चीजें अर्पित करनी चाहिए ताकि आपको सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिले। 

दीपावली पर परिवार वालों को गिफ्ट कीजिए ये तोहफे, बेहतर होगी जिंदगी

दीपावली पर परिवार वालों को गिफ्ट कीजिए ये तोहफे, बेहतर होगी जिंदगी

सफेद मिठाई

दिवाली की रात को मां लक्ष्मी को भोग लगाने के लिए सफेद रंग की मिठाई जरूर लाएं। चाहे तो आप घर पर खीर, रसगुल्ले या अन्य कोई मिठाई ला सकते हैं। सफेद रंग मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है, इससे लक्ष्मी मां घर में निवास करने के लिए आती हैं। 

बताशे
बताशे चंद्रमा का द्योतक हैं औऱ इसलिए मां लक्ष्मी को बताशे बहुत पसंद है। आपने देखा ही होगा कि लोग खील बताशे और मीठे खिलोनों से मां को भोग लगाते हैं। 

सफेद फूल
दिवाली पूजन की थाली में मां लक्षमी की आराधना के लिए सफेद फूल जरूर रखें। आप चाहें तो मोगरा भी मां लक्ष्मी को अर्पित कर सकते हैं।

Diwali Rangoli 2020: इस दिवाली घर पर बनाएं ये खूबसूरत ट्रेंडी रंगोली, देखें सिंपल डिजाइन्स

Lotus Flower
Image Source : INSTAGRAM/JOHNPJOHNLotus Flower

कमल का फूल/कमलगट्टा
मां लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत प्रिय है, उनकी पूजा करते समय कमल के फूल को जरूर अर्पित करें। अगर कमल का फूल उपलब्ध नहीं हो तो आप बाजार में मिल रहे कमलगट्टे को भी पूजा में रख सकते हैं।

Redrose
Image Source : INSTAGRAM/ZDENKA.FARAGORedrose

गुलाब की माला
मां लक्ष्मी को सुर्ख लाल गुलाब औऱ सफेद फूलों से सजी माला पहनाएं। मां लक्ष्मी को गुलाब बहुत प्रिय हैं। 

इत्र
मां लक्ष्मी सुख वैभव की देवी हैं और इसलिए उन्हें इत्र औऱ सुगंध बेहद प्रिय हैं। उन्हें पूजा के समय केवड़े , गुलाब या चंदन का इत्र अर्पित करें । इससे मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं।

चावल
मां लक्ष्मी को चावल प्रियहै। इसलिए उनकी पूजा करते समय उनके आसन के आगे शुद्ध चावल की पांच से सात ढेरी बनाएं और पूजा करें। इससे घर में सदैव अनाज के भंडार भरे रहते हैं।

कौड़ियां
दीपावली की रात मां लक्ष्मी की पूजा में सफेद कौड़ियां जरूर रखनी चाहिए। मां लक्ष्मी को सफेद कौड़ियां बहुत प्रिय हैं और इससे मां लक्ष्मी बहुत जल्दी खुश होकर घर में सुख समृद्धि का वरदान देती है। आप रात को पूजा में कौड़ियां रखिए और सुबह नहा धोकर उन कौड़ियों को अपनी तिजोरी या किसी शुद्ध स्थान पर रख दीजिए। साल भर में घर में बरकत लाने के लिए ये कौड़ियां भाग्यशाली मानी जाती है। 

हल्दी की गांठ
हल्दी की गांठ को मां लक्ष्मी के पूजन में जरूर रखना चाहिए। मां को साबुत हल्दी यानी हल्दी की गांठ बहुत प्रिय है। हल्दी की गांठ घर में मंगलकार्यो का मौका लाती है औऱ धन की आवक बढ़ाती है। इन्हें किसी लाल कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी के चरणों में रखकर पूजा कीजिए और सुबह होने पर तिजोरी में रख दीजिए।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल