1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. प्रपोज डे के दिन इन खास मैसेज, वॉलपेपर, इमेज, फेसबुक स्टेट्स से कहें अपने दिल की बात

प्रपोज डे के दिन इन खास मैसेज, वॉलपेपर, इमेज, फेसबुक स्टेट्स से कहें अपने दिल की बात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 07, 2020 05:16 pm IST,  Updated : Feb 07, 2020 05:17 pm IST

प्रपोज डे उन लोगों के लिए है जो अपने प्यार को रोमाजिंक अंदाज में प्रपोज करना चाहता हो। अगर आप अपने दिल की बात सामने से नहीं कह पा रहे है तो इस तस्वीरों और मैसेज का ले सहारा।

Propose day 2020- India TV Hindi
Propose day 2020

वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोड डे यानी प्यार का इज़हार करने वाले दिन के रुप में मनाया जाता है। इस दिन दिल में दबी बात को पार्टनर के सामने रखने का सबसे अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही अगर वो आपके प्यार को एक्सेप्ट कर लें तो आपका का वैलैंटाइन सबसे खूबसूरत और यादगार होगा। अगर आप सामने से अपने प्यार का इज़हार नहीं कर पा रहे है या फिर आप जिससे प्यार करते हैं उससे दूर है तो आप प्रपोज डे के खास मौके पर इस खूबसूरत कोट्स और तस्वीरों से कहें अपने दिल की बात। 

सीने में जो दब गए हैं,

वो ज़ज्बात क्या कहें...
खुद ही समझ लीजिए,
अब हर बात क्या कहें!!
हैप्पी प्रपोज डे

Propose day 2020
Propose day 2020

कसूर तो था ही इन निगाहों का
जो चुपके से दीदार कर बैठा
हमने तो खामोश रहने की ठानी थी
पर बेवफा ये जुबान इज़हार कर बैठा
हैप्पी प्रपोज डे

Propose day 2020
Propose day 2020

मेरी सारी हसरतें मचल गयी..
जब तुमने सोचा एक पल के लिए
अंजाम-ए- दीवानगी क्या होगी
जब तुम मिलोगी मुझे उम्र भर के लिए

आज से शुरू हो चुका है वैलेंटाइन वीक, जानें किस दिन पड़ेगा कौन सा डे

Propose day 2020
Propose day 2020

फिज़ा में महकती शाम हो तुम,
प्यार में झलकता जाम हो तुम,
सीने में छुपाए फिरते हैं हम यादें तुम्हारी,
इसलिए मेरी जिन्दगी का दूसरा नाम हो तुम।
हैप्पी प्रपोज डे

Propose day 2020
Propose day 2020

दिल करता हैं ज़िन्दगी तुझे दे दू,
ज़िन्दगी की सारी खुशियाँ तुझे दे दू,
दे दे अगर तू मुझे भरोसा अपने साथ का,
तो यकीन मान अपनी सांसे भी तुझे दे दू

क्या तुम मेरी वैलेंटाइन बनोगी ?

Propose day 2020
Propose day 2020

दिल ये मेरा तुमसे प्यार करना चाहता हैं….
अपनी मोहब्बत का इज़हार करना चाहता है
देखा हैं जब से तुम्हे मेने मेरे ए-सनम…
सिर्फ तुम्हारा ही दीदार करने को दिल चाहता हैं

कसूर तो था ही इन निगाहों का
जो चुपके से दीदार कर बैठा
हमने तो खामोश रहने की ठानी थी
पर बेवफा ये ज़ुबान इज़हार कर बैठा

Propose day 2020
Propose day 2020

तुम अपनी चाहत का इज़हार जो करो
हमारी तरह ही हम तुम्हे दीवाना बना देंगे

तन्हाई में तुम्हारी हम महफ़िल सजा देंगे
लबों पे तुम्हारी एक मुस्कान जगा देंगे

तुम अपनी चाहत का इज़हार जो करो
उस इज़हार के इंतज़ार में हम ज़िन्दगी गुजार देंगे

तुम अपनी चाहत का इज़हार जो करो
हमारी तरह ही हम तुम्हे दीवाना बना देंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल