1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Sawan 2021: पूजा के तांबे और पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले, इन आसान टिप्स से घर पर करें साफ

Sawan 2021: पूजा के तांबे और पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले, इन आसान टिप्स से घर पर करें साफ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2021 05:23 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 05:41 pm IST

पूजा के बर्तन को अगर लंबे वक्त तक साफ नहीं किया जाए तो उनमें दाग धब्बे पड़ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सिंपल आसान तरीके बताते हैं जिससे आप पूजा के पीतल और तांबे के बर्तन एकदम चमक जाएंगे।

know to clean pooja items at home- India TV Hindi
know to clean pooja items at home Image Source : INDIA TV

सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। इस महीने कुछ लोग भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक रोजाना करते हैं तो कुछ लोग सिर्फ सोमवार के दिन शिव जी पर जलाभिषेक करते हैं। पूजा में ज्यादातर लोग जिन बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं वो पीतल या फिर तांबे के होते हैं। पूजा के बर्तन को अगर लंबे वक्त तक साफ नहीं किया जाए तो उनमें दाग धब्बे पड़ जाते हैं। जो देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते और आसानी से साफ भी नहीं होते। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सिंपल आसान तरीके बताते हैं जिससे आप पूजा के पीतल और तांबे के बर्तन एकदम चमक जाएंगे।

Pooja items
Image Source : INSTAGRAM/YOGESHWARBRASSDECORPooja items 

1. पीतल और तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए आप इमली का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बस आप इमली लीजिए और उसमें थोड़ा सा गर्म पानी डालें। इस पल्प में बर्तनों को रगड़ें। इसके बाद पानी से बर्तनों को धो लें। इससे आपके बर्तन एकदम चमक जाएंगे।

2. बाजार में आपको पीतांबरी पाउडर मिल जाएगा। आप स्कॉच ब्राइट में थोड़ा सा पीतांबरी लगाएं। इससे बर्तनों को मांजे। इसके बाद पानी से बर्तनों को धुले। इससे आपके पूजा के बर्तन चमकदार हो जाएंगे।

3. पूजा में इस्तेमाल होने वाले तांबे और पीतल के बर्तनों को आप व्हाइट विनेगर से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप बस पानी में व्हाइट विनेगर थोड़ा सा डालकर उबालें। अब इसमें थोड़ा सा सर्फ और पानी मिलाएं। इस घोल से बर्तन धोने से चमक जाएंगे।

Pooja items
Image Source : INSTAGRAM/CHANDRAKALA_HOME_DECOR27Pooja items 

4. नमक के पानी में नींबू का रस डालें। इस पानी से आप बर्तनों को धुले। इससे बर्तन साफ हो जाएंगे।

5. आप एक नया स्क्रॉच ब्राइट लें। इसमें सर्फ लगाकर बर्तनों को साफ करें। इसके आपके बर्तन साफ और चमकदार हो जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल