1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. साईं भक्तों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से खुलेगा शिरडी दरबार, लेकिन ये लोग ना जाएं

साईं भक्तों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से खुलेगा शिरडी दरबार, लेकिन ये लोग ना जाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 05, 2021 05:12 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 06:34 pm IST

सभी भक्तों के लिए खुशखबरी है। 7 अक्टूबर से आम लोगों के लिए शिरडी के साईं बाबा के द्वार खोल दिए जाएंगे।

Shirdi Sai Baba- India TV Hindi
Shirdi Sai Baba Image Source : INSTAGRAM/SAIBABA__STATUS004

साईं बाबा के दरबार शिरडी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। ये जानकारी श्रद्धालुओं के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला देगी। साईं बाबा के दर्शन करने के लिए अब श्रद्धालुओं को और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आम लोगों के लिए शिरडी के साईं बाबा के द्वार 7 अक्टूबर यानी कि नवरात्रि के पहले दिन से खोल दिए जाएंगे। इस बात की जानकारी साईं बाबा ट्रस्ट सीईओ भाग्यश्री बानायित ने दी। 

रोजाना 15 हजार श्रद्धालु कर सकेंगे साईं बाबा के दर्शन

7 अक्टूबर से आम लोगों के लिए शिरडी के साईं बाबा के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही रोजाना करीब 15 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर पाएंगे। इसमें 5 हजार पेड पास, 5 हजार ऑनलाइन पास और 5 हजार ऑफलाइन पासेस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस तरह से प्रति घंटे की बात करें तो करीब 1150 श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन कर पाएंगे।

आरती के लिए सिर्फ 90 श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश
जानकारी के अनुसार साईं बाबा की आरती के लिए सिर्फ 90 भक्तों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी भक्तों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। 

जानिए क्या रहेगा बंद
कोरोना काल के दौरान सभी अनिवार्य नियमों के साथ साईं बाबा का दरबार भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। लेकिन मंदिर के कुछ कक्ष को बंद तो कुछ को खुला रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार ध्यान मंदिर और पारायण कक्ष बंद रहेंगे जबकि मंदिर दर्शन, व्यवस्था, भोजनालय, ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रणाली के अलावा मंदिर के अन्य कार्यक्रम जारी रहेंगे।

इन लोगों को नहीं है मंदिर आने की अनुमति
कोरोना काल के चलते मंदिर परिसर में 10 साल से कम उम्र के बच्चे और 65 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को मंदिर में आने की अनुमति नहीं दी गई है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल