1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. भारत में 8 अप्रैल को दिखेगा सुपर पिंक मून, ऐसे देख सकते हैं लाइव

भारत में 8 अप्रैल को दिखेगा सुपर पिंक मून, ऐसे देख सकते हैं लाइव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2020 11:35 am IST,  Updated : Apr 07, 2020 01:29 pm IST

आपको बता दें कि एक सुपरमून ऑर्बिट पृथ्वी के सबसे करीब होता है। आमतौर पर पृथ्वी और चंद्रमा के बीच औसत दूरी 384,400 किलोमीटर होती है। लेकिन 8 अप्रैल को चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा।

Super pink moon- India TV Hindi
Super pink moon Image Source : TWITTER/CALLEENSCRAFTS

साल 2020 का सूपर मून यानी सबसे बड़ा चंद्रमा आपको 8 अप्रैल को देखने को मिलेगा। इस सुपर गुलाबी चंद्रमा या सुपर पिंक मून जो वसंत के मौसम का पहला पूर्ण चंद्रमा होगा। वह रात को आसमान में चमकता हुआ नजर आएगा। लेकिन दुर्भग्य की बात है कि इस खगोलीय घटना को भारत के लोग नहीं देख पाएंगे, क्योंकि यह सुबह 8 बजकर 5 मिनट में नजर आएगा और उस समय सूर्य की रोशनी बहुत तेज होगी। हालांकि  इसे आप लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। 

जानें क्या है सुपर पिंक मून?

आपको बता दें कि एक सुपरमून ऑर्बिट पृथ्वी के सबसे करीब होता है। आमतौर पर पृथ्वी और चंद्रमा के बीच औसत दूरी 384,400 किलोमीटर होती है। लेकिन 8 अप्रैल को चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा। जिसके कारण चंद्रमा बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। 8 अप्रैल को सुपर पिंक मून हमारे ग्रह से 3,56,907 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि सुपरमून पूर्णिमा के दिन पड़ रहा हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार ऐसा होता है। 

क्यों कहते हैं पिंक मून?
कई लोगों को लगता है कि इस दिन चंद्रमा का रंग गुलाबी होगा। जिसके कारण इसे इस नाम से जाना जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है दरअसल अमेरिका में खिलने वाले पिंक फूल 'Phlox Subulata'वसंत ऋतु में खिलता है। इसलिए अप्रैल माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को पिंक मून कहने की परंपरा है। इसी कारण साल 2020 में पड़ने वाले सुपर मून को इस नाम से पुकारा जा रहा है। 

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
भारत में 8 अप्रैल को सुबह  8 बजकर 5 मिनट में होगा। उस समय सूर्य की अधिक रोशनी के कारण आप नहीं देख पाएंगे। इसलिए आप इसे Slooh के यूट्यूब चैनल में आसानी से देख सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल