1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दिवाली के मौके पर मेहमानों के लिए बनाएं मसाला मठरी, चाय का मजो हो जाएगा दोगुना, आसान है रेसिपी

दिवाली के मौके पर मेहमानों के लिए बनाएं मसाला मठरी, चाय का मजो हो जाएगा दोगुना, आसान है रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 05, 2026 11:53 am IST,  Updated : Nov 05, 2026 11:53 am IST

दिवाली के मौके पर मेहमानों को चाय के साथ क्या सर्व किया जाए ये टेंशन हर घर में होती है। अगर आप भी ऑप्शन सर्च कर रहे हैं तो मसाला मठरी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां से नोट करें रेसिपी।

दिवाली के मौके पर मेहमानों के लिए बनाएं मसाला मठरी, चाय का मजो हो जाएगा दोगुना- India TV Hindi
दिवाली के मौके पर मेहमानों के लिए बनाएं मसाला मठरी, चाय का मजो हो जाएगा दोगुना Image Source : INDIA TV

दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और खान-पान का त्योहार होता है। इस खास मौके पर घरों में मेहमानों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि मेहमानों के स्वागत के लिए क्या बनाया जाए। अगर आप आने वाले मेहमानों का स्वागत कुछ खास और ट्रेडिशनल स्नैक्स से करें, तो त्योहार का मज़ा दोगुना हो जाता है। दिवाली की मिठाइयों के बीच नमकीन और खस्ता कुछ मिल जाए, तो चाय का मज़ा भी बढ़ जाता है। ऐसे में मेहमानों के लिए मसाला मठरी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां मसाला मठरी की रेसिपी दी गई है। 

सामग्री

  • मैदा: 2 कप
  • सूजी: 2 बड़े चम्मच 
  • अजवाइन: 1 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी: 1 बड़ा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच (दरदरी पिसी हुई)
  • सौंफ पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • जीरा: आधा छोटा चम्मच
  • हींग: दो चुटकी
  • लाल मिर्च पाउडर या कुटी हुई लाल मिर्च: 1 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • मोयन: 4-5 बड़े चम्मच
  • तेल: मठरी तलने के लिए

बनाने का तरीका

आटा तैयार करें: एक बड़े बर्तन में मैदा और सूजी छान लें। अब इसमें अजवाइन, कसूरी मेथी, दरदरी पिसी हुई काली मिर्च, सौंफ पाउडर, जीरा, हींग, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

मोयन लगाएं: इस मिश्रण में 4-5 बड़े चम्मच तेल या पिघला हुआ घी डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिलाएं। जब मुट्ठी बांधने पर आटा बंधने लगे, तो समझें कि मोयन एकदम सही है। इससे मठरी खस्ता बनती है।

आटा गूंथें: अब इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए पूरी के आटे से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा मुलायम नहीं होना चाहिए। आटे को गीले कपड़े से ढककर 15 से 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।

लोइयां बनाएं और बेलें: तय समय बाद आटे को एक बार फिर हल्का सा मसल लें। अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें। एक लोई को हथेली से चपटा करें और हल्का सा बेल लें। आप चाहें तो एक बड़ी रोटी बेलकर कुकी कटर या ढक्कन से छोटी-छोटी मठरियां काट सकते हैं।

छेद करना न भूलें: तलने से पहले मठरी पर कांटे से छेद कर दें ताकि यह फूले नहीं या टूथपिक की मदद से हर मठरी पर दोनों तरफ छोटे-छोटे छेद जरूर कर दें।

धीमी आंच पर तलें: अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल मध्यम गर्म होना चाहिए। अब इसमें एक-एक करके मठरियां डालें। गैस की आंच को धीमा से मध्यम रखें। मठरियों को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें।

सर्व करें: तैयार खस्ता मसाला मठरी को एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें। दीवाली के दिन मेहमानों को गरमा-गरम कड़क चाय के साथ परोसें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।