1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पति की वो 5 आदतें, जिन्हें पत्नी बिल्कुल नहीं करती पसंद; जानें लगती हैं दूर

पति की वो 5 आदतें, जिन्हें पत्नी बिल्कुल नहीं करती पसंद; जानें लगती हैं दूर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 13, 2023 06:22 pm IST,  Updated : Jan 13, 2023 06:55 pm IST

पति पत्नी का रिश्ता बहुत ही नाजुक होता है। इस रिश्ते की भी अपनी कुछ मर्यादा होती है जो पति को कभी नहीं लांघनी चाहिए।

Annoying habits of husband- India TV Hindi
Annoying habits of husband Image Source : FREEPIK

पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है। दो लोग शादी के बंधन में बंधकर एक नया परिवार बनाते हैं और कई रिश्तों को जन्म देते हैं। इस रिश्ते में बहुत संयम और समझ के साथ काम करना पड़ता है। अक्सर देखा गया है कि शादीशुदा जोड़ों में कई चीज़ों को लेकर आपस में बनती नहीं है। चीज़ों को देखने का दोनों का नज़रिया एक दूसरे से बेहद अलग होता है। ऐसे में कई बार पार्टनर्स जाने अनजाने ऐसी हरकरत कर देते हैं कि उससे सामने वाले का दिल दुःख जाता है। दरअसल कुछ स्त्रियों को अपने साथी की कुछ आदतें उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होती। इस कारण उनके बीच बहस भी होती है। यहां पति की ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है जो किसी भी पत्नी को पसंद नहीं आती। ऐसे में हर पति को पता होना चाहिए कि पत्नी उनकी किन आदतों को बिल्कुल पसंद नहीं करती।

पत्नी के घरवालों की बुराई

रिश्तों को बहुत प्यारा से सींचना पड़ता है तभी वो अगले चलकर बेहतर बनते हैं। पति अगर अपनी पत्नी के घरवालों के बारे में कुछ बुरा बोलते हैं तो पत्नियां बहुत ज़्यादा नाराज हो जाती हैं। इसलिए कभी भी अपनी पत्नी के मायके वालों के बारे में कुछ भी गलत न बोलें। ऐसा करने से आपका और आपकी पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा।

लोहड़ी पर आग में क्यों फेंका जाता है रेवड़ी और मूंगफली, जानें इस परंपरा की मज़ेदार वजह

दोस्तों के सामने मज़ाक उड़ाना

पति पत्नी में अक्सर कई चीज़ों को लेकर नोक झोक होते रहती है। दोनों कई बार एक दूसरे का मज़ाक भी उड़ाते हैं। लेकिन आप ये चीज़ें सिर्फ अपने तक ही सिमित रखें। पति जब अपने दोस्तों या पत्नी के दोस्तों के सामने अपनी पत्नी का मज़ाक उड़ाते हैं तो ये बात उनकी पत्नियों को बिलकुल भी अच्छी नहीं लगती। इसलिए कभी भी दोस्तों के सामने अपनी पत्नी को ऐसी बात न कहें जिससे उन्हें बूरा लगे।

हर छोटी-बड़ी चीज़ में अपनी माँ से तुलना करना

कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता है। हर किसी में खूबियां और खामियां होती हैं। लेकिन जब पति हर छोटी बड़ी बात में अपनी पत्नी की तुलना अपनी माँ से करने लगते हैं तो वहां से दिक्कत शुरू होती है। आप बार बार उनकी कमियां और गलतियां याद दिलाएंगे तो इससे पत्नी की नाराजगी लाजमी है। इन बातों से आपका और उनका रिश्ता बिगड़ भी सकता है। क्योंकि किसी भी पत्नी को पति की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आती।

दूसरी महिला की तारीफ

जहां प्यार होता है वहां जलन भी अपने आप पैदा होती है। लेकिन जलन की भावना तब बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है जब पति अपनी पत्नियों के सामने ही दूसरी महिला की तारीफ करते हैं। पत्नी के सामने किसी दूसरी महिला, जैसे पड़ोसन या कोई रिश्तेदार, या फिर अपनी किसी दोस्त की बहुत ज़्यादा तारीफ करने से आपको बचना चाहिए। क्योंकि पति की यही आदत उनके बीच लड़ाई झगड़े की वजह बन सकती है।

ज़रूरी तारीख याद नहीं रखना

पति अक्सर काम के चक्कर में ज़रूरी डेट्स जैसे सगाई, बर्थडे या एनिवर्सरी की तारीख याद रखना भूल जाते हैं। ये बातें सुनने में भले ही छोटी लगें, लेकिन इससे पति पति के रिश्तों पर बहुत गहरा असर पड़ता है। पति के इस भूलने की बीमारी की वजह से पत्नियां अक्सर उनसे भावनात्मक तौर पर दूर जाने लगती हैं। 

देवराज इंद्र ने की थी दक्षिण भारत के इस मशहूर मंदिर की स्थापना, जानें इसका रोचक इतिहास

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल