1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 51 साल की मलाइका के फिगर के सामने पानी भरती हैं हसीनाएं, नाश्ते में खाती हैं प्रोटीन और विटामिन से भरपूर ये चीजें

51 साल की मलाइका के फिगर के सामने पानी भरती हैं हसीनाएं, नाश्ते में खाती हैं प्रोटीन और विटामिन से भरपूर ये चीजें

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 07, 2025 03:30 pm IST,  Updated : Apr 07, 2025 03:30 pm IST

51 साल की मलाइका अरोड़ा अपने फिगर और खूबसूरती से जमकर सुर्खियां बटोरती हैं। टोन्ड बॉडी के मामले में मलाइका अरोड़ा आज भी कई बॉलीवुड हसीनाओं को पीछे छोड़ देती हैं। उनकी ब्यूटी और फिटनेस का सीक्रेट है प्रोटीन और विटामिन से भरपूर ये खाना।

मलाइका अरोड़ा का नाश्ता- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा का नाश्ता Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड से लेकर बिजनेस लेडीज तक महिलाएं इन दिनों एजिंग को मात देने में जुटी हैं। कोई कोलेजन बढ़ाने में लगा है तो कोई योग और एक्सरसाइज से फिट बॉडी पाने की दौड़ में शामिल है। ऐसी कई बॉलीवुड हसीनाएं हैं तो उम्र में 50 पार कर चुकी हैं, लेकिन फिरग और ब्यूटी के मामले में 25 साल की हसीनों को भी टक्कर दे रही हैं। इनमें सबसे ऊपर बॉलीवुड की मुन्नी यानि मलाइका अरोड़ा का नाम आता है। मलाइका अपनी फिटनेस के मामले में कोई समझौता नहीं करतीं। खाने से लेकर एक्सरसाइज तक वो अपनी हर चीज का ख्याल रखती हैं। नाश्ते में प्रोटीन और विटामिन से भरपूर डाइट लेती हैं। जानिए मलाइका अरोड़ा नाश्ते में क्या खाती हैं।

मलाइका अरोड़ा खाने-पीने की काफी शौकीन हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पसंद की चीजें शेयर करती रहती हैं। रिएलिटी शोज को जज करते हुए भी मलाइका अरोड़ा के कई खाने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। हाल ही में मलाइका ने अपनी फुल वीक जर्नी फोटोज के जरिए इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें उन्होंने डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक के फोटो शेयर किए हैं।

मलाइका अरोड़ा नाश्ते में क्या खाती हैं?

मलाइका ने अपने नाश्ते की प्लेट की झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है। जिसमें आमलेट, एक मल्टीग्रेन ब्रेड पीस, एक बाउल बेरीज, एक बाउल अनार के दाने और साथ में ब्राउन बटर जैसी चीजें दिखाई दे रही हैं। ये एक कंप्लीट नाश्ता है, जिसमें प्रोटीन के लिए अंडे से बना आमलेट है। फाइबर और कार्ब्स के लिए मल्टीग्रेन आटे से बना ब्रेड है, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर बेरीज हैं। विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अनार के दाने हैं। जिससे आपको सुबह नाश्ते में ही हेल्दी न्यूट्रीएंट्स मिल जाते हैं।

वजन घटाने और ग्लोइंग स्किन पाने में मिलेगी मदद

इस तरह का नाश्ता न सिर्फ आपका वजन घटाने में मदद करता है बल्कि चेहरे के ग्लो को भी कई गुना बढ़ा देता है। नाश्ते में इन चीजों को शामिल करने से शरीर में विटामिन, मिनरल और प्रोटीन की कमी नहीं होती है। अगर आप भी मलाइका जैसा फिगर पाना चाहते हैं तो खाने में इन चीजों को जरूर शामिल करें। हां इसके अलावा डेली वर्कआउट करना और योग करना नहीं भूलना चाहिए। 

(इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल