1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. खाना पैक करने के लिए किसका इस्तेमाल करना चाहिए, एल्युमिनियम फॉइल या फिर बटर पेपर, क्या ज्यादा बेहतर?

खाना पैक करने के लिए किसका इस्तेमाल करना चाहिए, एल्युमिनियम फॉइल या फिर बटर पेपर, क्या ज्यादा बेहतर?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 13, 2025 08:23 am IST,  Updated : Sep 13, 2025 08:23 am IST

Aluminium Foil Or Butter Paper: क्या आप जानते हैं कि खाना पैक करने के लिए आपको एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल करना चाहिए या फिर बटर पेपर यूज करना चाहिए? आइए इस सवाल के सही जवाब के बारे में जानते हैं।

खाना पैक करने के लिए क्या यूज करें?- India TV Hindi
खाना पैक करने के लिए क्या यूज करें? Image Source : FREEPIK

What to use for packing food aluminium foil or butter paper: बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी का खाना टिफिन में पैक करके रखा जाता है। जहां कुछ लोग खाना पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं कुछ लोग बटर पेपर में अपना खाना रैप करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों ऑप्शन्स में एक ऑप्शन आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है?

खाना पैक करने के लिए क्या यूज करें?

अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज होते हैं कि खाना पैक करने के लिए आपको एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल करना चाहिए या फिर बटर पेपर का, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फूड पैकिंग के लिए बटर पेपर बेहतर ऑप्शन है। दरअसल, एल्युमिनियम फॉइल से गर्म-गर्म खाना पैक करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

हो जाएं सावधान

जो लोग अभी तक खाना पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें तुरंत सावधान हो जाना चाहिए वरना उन्हें लेने के देने भी पड़ सकते हैं। जब सिल्वर फॉइल में गर्मागर्म खाने को रैप किया जाता है, तक फॉइल में मौजूद कुछ कण खाने में रिलीज हो जाते हैं, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एल्युमिनियम फॉइल खाने के साथ रिएक्ट भी कर सकता है जिसके कारण पेट की सेहत, हड्डियों की सेहत और दिमाग की सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

फायदेमंद साबित होगा बटर पेपर

सेल्युलोज से बना बटर पेपर सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। अगर आप खाना पैक करने के लिए बटर पेपर यूज करते हैं, तो खाने में मौजूद एक्सेस ऑइल एब्जॉर्ब हो जाता है। इसके अलावा बटर पेपर खाने में नमी को घुसने से भी रोकता है। कुल मिलाकर बटर पेपर को एल्युमिनियम फॉइल से कई गुना बेहतर माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल