1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बुरे वक्त में पॉजिटिविटी से भर देंगी अमिताभ बच्चन की ये बातें, कभी नहीं मानेंगे हार

बुरे वक्त में पॉजिटिविटी से भर देंगी अमिताभ बच्चन की ये बातें, कभी नहीं मानेंगे हार

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 26, 2026 08:16 am IST,  Updated : Feb 26, 2026 08:16 am IST

Amitabh Bachchan Quotes in Hindi: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। उनके विचार लोगों में नई उर्जा भरने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम अमिताभ बच्चे के प्रेरक, अनमोल विचार लेकर आए हैं। यहां पढ़ें उनके मोटिवेशनल कोट्स।

बुरे वक्त में पॉजिटिविटी से भर देंगी अमिताभ बच्चन की ये बातें- India TV Hindi
बुरे वक्त में पॉजिटिविटी से भर देंगी अमिताभ बच्चन की ये बातें Image Source : AMITABH BACHCHAN/INSTAGRAM

अमिताभ बच्चन, जिन्हें 'सदी का महानायक' और 'बिग बी' के नाम से जाना जाता है, भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक हैं। 1970 के दशक में 'एंग्री यंग मैन' की छवि के साथ उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने कड़ी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया। उनकी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' (1969) थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 1973 की फिल्म 'ज़ंजीर' से मिली। शोले, दीवार, अमर अकबर एंथनी, डॉन, अग्निपथ, पा, और पीकू उनकी यादगार फिल्मों में शामिल हैं। उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के माध्यम से टेलीविजन की दुनिया में भी एक नया मुकाम हासिल किया, जिसने उनके करियर को एक नई दिशा दी। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री, पद्म भूषण, और पद्म विभूषण के साथ-साथ सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। 80 वर्ष से अधिक की आयु में भी वे अपने काम करने के तरीके और समय की पाबंदी के लिए जाने जाते हैं। उनके विचार आपको पॉजिटिविटी से भर सकते हैं। यहां पढ़ें अमिताभ बच्चे के प्रेरक, अनमोल विचार हिंदी में। 

Amitabh Bachchan Motivational Inspirational Quotes in Hindi 

हर साधारण व्यक्ति में एक असाधारण प्रतिभा छुपी हुई होती है, बस हमे उसे बाहर निकालना होता है। 

नफरत का खुदका कोई वजूद नही होता है, वह तो सिर्फ मोहब्बत की गैर मौजूदगी का नतीजा है। 

मेहनत इतनी खामोशी से करो कि तुम्हारी सफलता शोर मचा दे। 

रिश्ते बचाते समय आपको थोड़ा झुकना पड़े तो झुक जाइए क्योंकि हर जिद जीत की खबर नहीं देती। 

उम्र का बढ़ना तो महज एक संख्या है, महत्वपूर्ण तो वह है जो आप उस उम्र में करते हैं। 

जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल करना हो तो अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखो। 

हर काम, छोटा या बड़ा, पूरी लगन से करना चाहिए.. क्योंकि काम ही आपको आपकी पहचान देता है। 

गलती करना बुरा नहीं है, गलती से सीखना और उसे न दोहराना बड़ी बात है।

जब तक हार नहीं मान लेते, तब तक आप जीते हुए हैं। 

अपने आप में विश्वास रखो, क्योंकि आपके बिना इस दुनिया में आपका कोई वजूद नहीं है। 

सफलता का स्वाद चखने के लिए आपको असफलता का कड़वा घूंट भी पीना पड़ता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल