1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अस्थमा के रोगी होली के दिन रखें इन ज़रूरी बातों का ध्यान वरना महंगा पड़ जाएगा त्यौहार

अस्थमा के रोगी होली के दिन रखें इन ज़रूरी बातों का ध्यान वरना महंगा पड़ जाएगा त्यौहार

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 06, 2023 04:40 pm IST,  Updated : Mar 06, 2023 04:40 pm IST

अगर आप भी अस्थमा के मरीज हैं तो होली मनाते हुए आपको कुछ सावधानियां बरतनी होंगी। अगर आपने ज़रा भी चूक की तो इससे आपकी सेहत पर बन पड़ेगी।

asthma patients- India TV Hindi
asthma patients Image Source : FREEPIK

हिन्दू धर्म में होली को बहुत बड़े पर्व के तौर पर मनाया जाता है। रंगों और गुलाल के बिना इस त्यौहार को अधूरा माना जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को बड़े ही प्यार से रंग लगाते हैं और घरों में बने ज़ायेकदार पकवान का लुत्फ़ उठाते हैं। लेकिन अस्थमा से पीड़ित मरीजों के लिए ये त्यौहार कई बार परेशानी का सबब बन जाता है। अगर होली वाले दिन इसके मरीजों मके मुंह में गुलाल या रंग चला जाए तो उन्हें अस्थमा का अटैक आ सकता है। आज हम अस्थमा के रोगियों के लिए सावधानी से जुड़े कई जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं।

केमिकल वाले रंगों और धूल मिट्टी से रहें बचकर

जो लोग अस्थमा से पीड़ित हैं उन्हें होली के हुड़दंग, केमिकल वाले रंग-गुलाल और धूल मिटटी के प्रभाव से बचना चाहिए। अगर आपका होली खेलने का बहुत ज़्यादा मन है तो आप पानी से होली खेल सकते हैं। क्योंकि, रंग-गुलाल से होली खेलने पर अस्थमा के अटैक का खतरा बढ़ जाता है, जिससे आपकी सेहत बुरी तरह बिगड़ सकती है।

अपने पास रखें इनहेलर

होली वाले दिन दमे के मरीजों को हर समय इनहेलर अपने पास रखना चाहिए। इस दिन रंग-गुलाल या ज़्यादा भीड़ में होली मानाने की वजह से आपकी सांस फूल सकती है ऐसे में आपके पास इनहेलर ज़रूर होना चाहिए। इसका इस्तेमा कर आप तुरंत राहत पा सकते हैं। अगर आपके पास इनहेलर नहीं रहा तो इस वजह से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। 

पीड़ित को हो सकती है परेशानी

एक्सपर्ट की माने तो अस्थमा के मरीजों को केमिकल वाले रंगों से होली खेलने से बचना चाहिए। इसकी वजह उन रंगों में मौजूद वे कण होते हैं, जो सीधे हवा के संपर्क में रहते हैं। जब वे कण मरीजों के फेफड़ों में प्रवेश करते हैं तो पीड़ित को सांस लेने में परेशानी शुरू हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल