1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Modern Baba Vanga ने की प्रलय की तारीख को लेकर भविष्यवाणी! दुनिया खत्म होने की बताई वजह

Modern Baba Vanga ने की प्रलय की तारीख को लेकर भविष्यवाणी! दुनिया खत्म होने की बताई वजह

 Published : Oct 21, 2022 11:27 am IST,  Updated : Oct 21, 2022 11:27 am IST

Baba Vanga of Cambodia: कंबोडिया में एक राजनेता से धर्मगुरू बने खेम वेसना (Khem Veasna) इन दिनों मॉर्डन बाबा वेंगा के नाम से जाने जा रहे हैं। उनकी कई भविष्यवाणियों ने लोगों को हैरत में डाला है।

Modern Baba Vanga Khem Veasna- India TV Hindi
Modern Baba Vanga Khem Veasna Image Source : FACEBOOK

Modern Baba Vanga Claim of Apocalypse: कयामत या प्रलय या दुनिया के अंतिम दिन के नाम पर अब तक दुनिया भर में कई बार कई तारीखों को लेकर दावा किया गया है। तकरीबन हर देश में धर्म, परंपरा और मान्यताओं के नाम पर ऐसे दावे और भविष्यवाणियां लोगों को डराने का काम करती रही हैं। भारत, पाकिस्तान, चीन, अफ्रीका से लेकर थाइलैंड और कंबोडिया तक आपको एक से बढ़कर एक भविष्यवेक्ता मिल जाएंगे जो भविष्य में आने वाली कयामत की तारीख का दावा करते नहीं थकते। अब ऐसी एक भविष्यवाणी कंबोडिया (Cambodia) में एक राजनेता से धर्मगुरू बने खेम वेसना (Khem Veasna) ने की है। आपको बता दें कि खेम वेसना को लोग लोग कंबोडिया का बाबा वेंगा (Baba Vanga) कहकर पुकारते हैं और उनकी बातों को पूरी तरह सच मानते हैं। 

कई देशों से आते हैं लोग 

कंबोडिया के बाबा वेंगा या मॉर्डन बाबा वेंगा के नाम से तेजी से मशहूर होने वाले खेम वेसना (Khem Veasna) के अनुयायियों में की गिनती में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। उनका सोशल मीडिया पेज इस बात का सबूत है कि लोग उनकी बातों पर भरोसा कर रहे हैं। इस पेज के अनुसार, साउथ कोरिया (South Korea) से लेकर कई देशों के लोग अपना भाग्य जानने उनके पास आते हैं। 

सैलाब में समा जाएगी दुनिया 

खेम वेसना (Khem Veasna) की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार ये दुनिया खत्म होने वाली है। उन्होंने दावा किया है कि कयामत का दिन (Doomsday) आने वाला है। इस कयामत की वजह एक सैलाब बनेगा, जो अपने आप में सबकुछ समा लेगा। खेम वेसना ने यह भी दावा किया है कि वह कुछ लोगों को बचा सकते हैं, लेकिन वह बहुत कम लोगों को बचा सकते हैं। 

 

खेम वासना के घर पर लोगों की भीड़  

अपनी बात को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए खेम वेसना (Khem Veasna) ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। ऐसे में उन्होंने आने वाले भयंकर सैलाब की बात को सच मानकर कई डरे हुए लोगों की भीड़ को अपने घर पर जमा कर लिया। 

फेसबुक पर की थी भविष्यवाणी 

'डेली स्टार' (Daily Star) में छपी एक खबर के अनुसार प्रलय या दुनिया के अंतिम दिन को लेकर खेम वेसना (Khem Veasna) ने अपनी ये ताजा भविष्यवाणी फेसबुक पेज पर ही की थी। जिसमें उन्होंने दावा है कि वो रात में सो नहीं पाता है क्योंकि उसकी रीढ़ की हड्डी में ब्लैक होल बन गया है। वह होल हर दिन उसे अपनी ओर खींच रहा है। इससे संकेत मिलता है कि कयामत का सैलाब आने वाला है और जल्दी ही पूरी दुनिया उसमें समा जाएगी। ऐसे में अगर लोगों को अपनी जान बचानी है तो उसके फार्म की उस जगह पर आ सकते हैं जहां कयामत का कोई असर नहीं होगा।

Importance Of Snake poisons: सांप सिर्फ जान नहीं लेता, इसके जहर से बचती हैं इंसानों की ज़िंदगी

खुद को बताया ब्रह्मा का अवतार 

आपको जानकार हैरानी होगी कि कंबोडिया के कथित बाबा वेंगा के फेसबुक पर तकरीबन चार लाख फॉलोवर्स हैं। वेसना खुद को हिंदु धर्म की मान्यताओं के हिसाब से सृष्टि के सृजनकर्ता यानी अपने आप को ब्रह्मा का अवतार बताते हैं। भविष्यवाणी के सामने आने के बाद जान बचाने के लिए लोग अभी से उसके फॉर्म पर जुटने लगे हैं। लोगों का मानना है कि वेसना अब तक कई दावों पर खरे साबित हुए हैं। इसलिए उन्हें भरोसा है कि वेसना उन्हें कयामत के सैलाब से बचा लेंगे।

क्या वाकई महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा याद रहती हैं चीजें? जानिए क्या कहती है स्टडी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल