1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. करना चाहते हैं लव मैरिज, तो शादी का फैसला लेने से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछ लें ये सवाल

करना चाहते हैं लव मैरिज, तो शादी का फैसला लेने से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछ लें ये सवाल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 27, 2024 11:52 pm IST,  Updated : Jul 27, 2024 11:52 pm IST

अगर आप भी लव मैरिज करने के बारे में सोच रहे हैं तो कोई भी फैसला लेने से पहले आपको अपने होने वाले जीवनसाथी से कुछ सवाल जरूर पूछने चाहिए वरना आपकी मैरिड लाइफ ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी।

Questions to ask before love marriage- India TV Hindi
Questions to ask before love marriage Image Source : FREEPIK

क्या आप भी किसी को पसंद करते हैं और उसके साथ लव मैरिज करना चाहते हैं? अगर हां, तो लव मैरिज से पहले आपको अपने पार्टनर से कुछ सवाल जरूर पूछ लेने चाहिए। अगर आपने अपने होने वाले लाइफ पार्टनर से इस तरह के सवाल नहीं पूछे तो आगे चलकर आपकी मैरिड लाइफ खतरे में भी पड़ सकती है। शादी के बाद भी आपका रिश्ता मजबूत बना रहे, इसके लिए अपने पार्टनर के साथ कुछ बातों पर डिस्कशन करना या फिर कुछ सवाल पूछना बेहद जरूरी है।

क्या आप दोनों तैयार हैं?

शादी का फैसला करने से पहले आपको सामने वाले शख्स की मर्जी के बारे में भी पता कर लेना चाहिए। आप दोनों को इस बारे में सोच लेना चाहिए कि क्या आप दोनों शादी की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। अगर आपने सामने वाले शख्स पर शादी को लेकर दबाव बनाया तो शादी के बाद आपके रिश्ते के टूटने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है। 

डिस्कस करें लाइफ गोल्स

लव मैरिज का फैसला लेने से पहले आपको अपने और अपने होने वाले पार्टनर के लाइफ गोल्स के बारे में जरूर डिस्कशन करना चाहिए। एक दूसरे के लक्ष्यों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। अगर आपने ये सवाल नहीं पूछा तो शादी के बाद आपके बीच में दूरियां भी पैदा हो सकती हैं। रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दूसरे के सपनों को समझना बेहद जरूरी है। 

पैसों को लेकर भी करें बातचीत

आप दोनों वर्किंग हों या फिर आप दोनों में से सिर्फ कोई एक, आपको दोनों ही परिस्थितियों में पैसों को लेकर जरूर बात करनी चाहिए। शादी के बाद फाइनेंस की वजह से अक्सर पार्टनर्स के बीच में दूरियां पैदा होने लगती हैं। अगर आप दोनों के बीच में पहले से ही सब कुछ क्लियर होगा, तो आपको शादी के बाद इस मुद्दे को लेकर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: 

पार्टनर से कभी-कभी हो जाती है बहस? जानें कैसे नोकझोक बना सकती है आपके रिश्ते को मजबूत

टिप्स जिन्हें फॉलो कर Genius बन सकता है आपका बच्चा, फोकस बढ़ाने के लिए असरदार तरीके

अगर रिलेशनशिप में कर दी ऐसी गलतियां, तो हमेशा के लिए दूर हो सकता है पार्टनर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल