गर्मियों का मौसम आते ही हमारे शरीर को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। तेज धूप और लू न केवल हमारी त्वचा को प्रभावित करती है, बल्कि हमारे पाचन तंत्र को भी सुस्त कर देती है। इस मौसम में अक्सर लोगों को पेट फूलने, गैस, एसिडिटी और भारीपन की शिकायत रहती है। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं और किसी प्राकृतिक समाधान की तलाश में हैं, तो आपके किचन में ही इसका रामबाण इलाज मौजूद है। वह है चावल का पानी, जिसे आयुर्वेद में 'मांड' भी कहा जाता है। सुबह खाली पेट चावल का पानी पीने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके फायदे।
चावल का पानी क्यों पीना चाहिए?
चावल का पानी पोषक तत्वों का खजाना है। जब हम चावल उबालते हैं, तो उसमें मौजूद स्टार्च और विटामिन पानी में घुल जाते हैं। यह पानी न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि पेट की जलन को शांत करने में भी काम करता है।
पेट फूलने की समस्या में कैसे है मददगार?
प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर: फर्मेंटेड चावल का पानी गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जो पाचन में सुधार करते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में पेट की गर्मी को कम करती है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स एनर्जी देते हैं।
सुबह खाली पेट पीने के फायदे
गैस और ब्लोटिंग से राहत: यह आंतों की सूजन को कम करता है और फंसी हुई गैस को बाहर निकालने में मदद करता है।
एनर्जी बूस्टर: अगर गर्मी के कारण आप थकान महसूस कर रहे हैं, तो यह ग्लूकोज का एक बेहतरीन नेचुरल स्रोत है।
कब्ज से छुटकारा: यह मल को नरम बनाने और बाउल मूवमेंट को सुचारू करने में सहायक है।
त्वचा और बालों के लिए वरदान: इसमें मौजूद इनोसिटोल कोशिकाओं को पोषण देता है, जिससे चेहरे पर चमक आती है।