1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ब्रश के बाद कुल्ला करते समय पानी में मिला लें बस ये 1 चीज, नहीं होंगी ये समस्याएं

ब्रश के बाद कुल्ला करते समय पानी में मिला लें बस ये 1 चीज, नहीं होंगी ये समस्याएं

 Published : Nov 15, 2023 05:02 pm IST,  Updated : Nov 15, 2023 05:02 pm IST

आपने देखा होगा कि कई लोगों के मुंह से ब्रश करने के बाद भी बदबू आती रहती है। तो, कुछ लोगों के दांत में कीड़े लग रहते हैं या फिर दांत के दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप मुंह को कुल्ला करते समय पानी में इस चीज को मिला लें तो एक साथ कई सारी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

brushing teeth- India TV Hindi
brushing teeth Image Source : SOCIAL

ब्रश करना मुंह से जुड़ी हर समय का इलाज नहीं है। जरूरी ये है कि आप पूरी तरह से अपने ओरल हेल्थ का ख्याल रखें। दरअसल, ब्रश करने के बाद भी कुछ लोगों के मुंह से लगातार बदबू आती है। इसके अलावा दांतों में कीड़े लगना और ब्लीडिंग गम्स की समस्या भी बहुत से लोगों में नजर आती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी ओरल हेल्थ का खास ख्याल रखें और इसके लिए ब्रश के बाद जिस पानी से आप कुल्ला करते हैं उसमें बस एक चीज को मिलाना आपके लिए काम कर सकता है। तो, जानते हैं क्या है वो चीज और कैसे काम करती है। तमाम चीजें विस्तार से।

ब्रश के बाद कुल्ला करते समय पानी में मिला लें बस ये 1 चीज

ब्रश के बाद कुल्ला करते समय पानी में बस इस एक चीज को मिलाकर कुल्ला करने से आपकी कई ओरल समस्याएं दूर हो सकती हैं। जैसे कि नींबू का रस। आपको करना ये है कि ब्रश के बाद जिस पानी से आप कुल्ला करते हैं उस पानी में 1 नींबू का रस काटकर मिला लें। इस दौरान आप गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तरीका दांत साफ करने में कारगर तरीके से काम करता है।

नहाय-खाय से शुरू होता है छठ महापर्व, इस दिन इन चीजों से करें परहेज

ब्रश के बाद नींबू पानी से कुल्ला करने के फायदे

1. बेहतरीन क्लींजर 

ब्रश के बाद नींबू पानी से कुल्ला करना बेहतरीन क्लींजर की तरह काम करता है। ये आपके पीले दांतों को साफ करने में मदद करता है और फिर जीभ की सफाई में भी मददगार है। इसके अलावा ये सांसों से आती बदबू को भी कम करता है और फ्रेश फील करवाता है। इस प्रकार से ये एक पूरे ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। 

बनारस की देव दीपावली देखने जा रहे हैं, तो चखना न भूलें पान और मलईयो समेत इन चीजों का स्वाद

2. दांतों के लिए फायदेमंद 

ब्रश के बाद नींबू पानी से कुल्ला करना आपके दांतों में लगे कीड़ों को मारने में मददगार है।  नींबू एंटीबैक्टीरियल है जो कि दांतों में लगे कीड़ों को मारने और इनके कारण होने वाले नुकसानों से बचाने में भी मददगार है। इसके अलावा ये दांतों में जमा गंदगी को भी साफ करने में मददगार है। तो, बस ब्रश के बाद कुल्ला करते समय इस चीज का इस्तेमाल जरूर करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल