1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बनारस की देव दीपावली देखने जा रहे हैं, तो चखना न भूलें पान और मलईयो समेत इन चीजों का स्वाद

बनारस की देव दीपावली देखने जा रहे हैं, तो चखना न भूलें पान और मलईयो समेत इन चीजों का स्वाद

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 15, 2023 12:50 pm IST,  Updated : Nov 15, 2023 12:50 pm IST

Famous Food Of Varanasi: काशी की देव दीपावली देखने जा रहे हैं तो यहां के फेमस स्ट्रीट फूड का जायका लेना न भूलें। बनारस के पान से लेकर मलाईयो तक यहां कई फेमस फूड हैं, जिन्हें एक बार खाने के बाद आपकी दिल बार-बार मचलेगा। ये हैं वाराणसी का फेमस खाना।

Varanasi famous food - India TV Hindi
बनारस का फेमस खाना Image Source : SOCIAL

लाखों दीयों की रौशनी से जगमग बनारस के घाट और यहां की देव दीपावली देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। धार्मिक नगरी बनारस अपने प्राचीन मंदिरों और संस्कृति के लिए फेमस है। यहां के बनारसी सिल्क से लेकर पान तक कई चीजें फेमस हैं। बनारसी पान का जायका तो बॉलीवुड ने भी खूब चखा है। अगर आप बनारस जा रहे हैं तो यहां की फेमस टमाटर चाट से लेकर बनारसी मलाईयो का स्वाद चखना बिल्कुल न भूलें। ये हैं वाराणसी की फेमस 10 खाने-पीने की चीजें।

बनारस का प्रसिद्ध खाना (Famous Food Of Varanasi)

  1. बनारसी मलईयो- ठंड आते ही बनारस में मलईयो की खुशबू आने लगती है। ये वाराणसी का सबसे सबसे फेमस फूड है। दूध के झाग से इसे तैयार किया जाता है। इसे सिर्फ सर्दियों में बनाया जाता है और बनाने का तरीका भी बड़ा मजेदार है। दूध को चीनी में उबालकर तैयार करते हैं फिर इसे रातभर खुले आसमान के नीचे ओस में रखते हैं। इसके बाद दूध को खूब फेंटते हैं जिससे झाग बन जाएं। स्वादिष्ट मलाईयो को कुल्हड़ में सर्व किया जाता है।
  2. लवंग लता- बनारस की गलियों में आपको लवंग लता की कई दुकानें मिल जाएंगी। ये बनारस की फेमस डिश है, जिसे मैदा से बनाया जाता है। इसे लौंग लता भी कहते हैं। गुजिया स्टाइल में बनी लवंग लता खाने में बहुत टेस्टी लगती है।
  3. टमाटर चाट-  बनारसी लोग मीठा खाने के जितने शौकीन हैं चटपटा भी उन्हें खूब पसंद आता है। यहां की टमाटर चाट बहुत फेमस है। उबले हुए आलू में मसाले मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। इसमें टमाटर का पल्प डालकर पकाते हैं। कुल्हड़ में इस चाट को सर्व किया जाता है। आप टमाटर चाट के दीवाने हो जाएंगे।
  4. बनारस का पान- अमिताभ बच्चन का गाना खाईके पान बनारस वाला तो आपने सुना ही होगा। बनारस का पान तो पूरी दुनिया में फेमस है। यहां पान की एक से एक शानदार वैरायटी मिल जाएगी। गुलकंद पान से लेकर स्पेशल पान तक यहां के कई फेमस पान हैं।
  5. कचौड़ी-सब्जी- बनारस की सड़कों पर नाश्ते में कचौड़ी-सब्जी खूब मिलती है। सुबह-सुबह गर्मागरम कचौड़ी-सब्जी खाने का मज़ा ही कुछ और है और इसके साथ मीठे में जलेबी स्वाद और बढ़ा देती है। यहां कई फेमस दुकानें हैं जहां टेस्टी कचौड़ी सब्जी मिलती है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल