1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दिवाली से पहले घर में लगा लें ये 5 पौधे, धन को चुंबक की तरह खींच लेते हैं ये प्लांट, दौड़ी चली आएंगी माता लक्ष्मी

दिवाली से पहले घर में लगा लें ये 5 पौधे, धन को चुंबक की तरह खींच लेते हैं ये प्लांट, दौड़ी चली आएंगी माता लक्ष्मी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 11, 2024 04:37 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 04:37 pm IST

Lucky Plants For Wealth: घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए दिवाली से पहले जरूर खरीद लें ये 5 पौधे। माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और सेहत को भी लाभ मिलेंगे। जानिए घर में कौन से पौधे लगाना शुभ माना जाता है?

सबसे शुभ पौधे कौन से हैं?- India TV Hindi
सबसे शुभ पौधे कौन से हैं? Image Source : SOCIAL

वास्तु शास्त्र में कहा जाता है कि आपके घर में रखी हर एक चीज आपके जीवन में किसी न किसी तरह की ऊर्जा लेकर आती है। अगर सही स्थान पर सही चीजों को रखें तो इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है और आपका जीवन खुशहाल बनता है। लेकिन अगर किसी चीज को गलत यानि उसके विपरीत दिशा में रख दिया जाए तो उससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। इसी तरह घर में पेड़ पौधे लगाना भी शुभ माना जाता है। हां अगर घर के अंदर आपने गलत प्लांट लगा लिए तो इसका नकारात्मक असर भी हो सकता है। आज हम आपको ऐसे 5 पौधों के बारे में बता रहे हैं जो घर में धन, समृद्धि, खुशहाली और सकारात्मकता लेकर आते हैं। इन्हें लकी प्लांट्स भई कहा जाता है। दिवाली से पहले आप इन पौधों को घर में जरूर लगा लें।

दिवाली से पहले घर ले आएं ये 5 पौधे

मनी प्लांट- घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है हरा भरा मनी प्लांट का पौधा। मनी प्लांट लगाने से घर में खुशहाली आती है और धन समृद्धि आती है। सेहत के लिए भी मनी प्लांट अच्छा माना जाता है। मनी प्लांट घर की हवा को शुद्ध करने का काम करता है। घर के अंदर मनी प्लांट आसानी से लंबा चलता है। अगर आपके घर में नहीं है तो आज ही खरीद लाएं।

जेड प्लांट- क्रासुला का पौधा जिसे जेड प्लांट कहते हैं। ये पौधा घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि जेड प्लांट का पौधा जहां होता है वहां मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इससे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती है और ये पौधा धन को भी अपनी ओर खींचता है। आप इसे घर के प्रवेश द्वार पर दाईं दिशा में रख सकते हैं। 

बैम्बू प्लांट- बैम्बू यानि बांस का पौधा। बैम्बू प्लांट को लगाना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है बांस का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। बैम्बू को को सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। आप इसे घर की बालकनी या अंदर कहीं भी लगा सकते हैं। पानी में भी ये पौधा अच्छा ग्रो होता है।

सफेद पलाश- इस प्लांट को माता लक्ष्मणा का पौधा भी कहा जाता है। कहा जाता है कि पलाश के फूल माता लक्ष्मी पर चढ़ाने से मां खुश होती हैं। इस पौधे को घर में लगाने से धनवर्षा होने लगती है। इससे परिवार के लोगों की सेहत में भी सुधार आता है। इस पौधे को बड़े साइड के गमले में लगाएं।

स्नेक प्लांट- लकी प्लांट की लिस्ट में स्नेक प्लांट को भी शामिल किया जाता है। बहुत कम मेंटेनेंस में ही ये पौधा आसानी से बड़ा हो जाता है। स्नेक प्लांट इनडोर प्लांट है जिसके लिए बहुत कम पानी की जरूरत होती है। घर के अंदर स्नेक प्लांट लगाने से हवा शुद्ध होती है। इससे घर में ऑक्सिजन का लेवल भी बढ़ता है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख-शांति रहती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल