Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 1 रुपए का ये पाउच मिनटों में चमका देगा आपका घर, किचन और फर्श शीशे सा दिखने लगेगा

1 रुपए का ये पाउच मिनटों में चमका देगा आपका घर, किचन और फर्श शीशे सा दिखने लगेगा

Written By: Bharti Singh Published : Jan 27, 2024 01:07 pm IST, Updated : Jan 27, 2024 01:07 pm IST

Cleaning Hacks: घर की सफाई में सबसे ज्यादा मुश्किल होती है किचन की सफाई। किचन को साफ करने में सबसे ज्यादा समय लगता है। ऐसे में हम आपको एक बड़ा सस्ता और आसान उपाय बता रहे हैं जिससे आपकी रसोई और घर का फर्श चमक उठेगा।

Cleaning hacks- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK क्लीनिंग हैक्स

घर की साफ-सफाई करना जरूरी है। इससे न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ती है बल्कि गंदगी कम होने से हेल्थ भी अच्छी रहती है। समय- समय पर आपको घर की डीप क्लीनिंग करते रहना चाहिए। खासतौर से किचन की सफाई करना जरूरी है। यहां सबसे ज्यादा गंदगी और बैक्टीरिया छिपे रहते हैं। आज हम आपको मिनटों में घर की सफाई करना बता रहे हैं वो भी सबसे सस्ती 1 रुपए के पाउच से। जी हां सिर्फ 1 रुपए में मिलने वाले शैंपू के पाउच से आप फर्श और किचन को चमका सकते हैं। जानिए 1 रुपये के शैंपू को क्लीनिंग के लिए कैसे इस्तेमाल करें।

1 रुपए के शैंपू से करें फर्श की सफाई

घर में सबसे ज्यादा गंदगी फर्श पर होती है। ऐसे में आप सिर्फ 1 रुपए के शैंपू से फर्श की सफाई कर सकते हैं। मार्केट से 1 रुपये वाला शैंपू का पाउच खरीद लें और मिनटों में घर की सफाई कर डालें। शैंपू को एक बाल्टी पानी में डाल दें और इस पानी से फर्श की सफाई करें। अगर फ्लोर पर कुछ गिरा हुआ है या फिर चिकन में तेल का दाग या गंदगी लगी है तो वो तुरंत साफ हो जाएगी। हालांकि इसके बाद नॉर्मल पानी से भी आपको क्लीन करना होगा।

किचन की स्लैब क्लीन करने का तरीका 

किचन में स्लैब सबसे ज्यादा गंदी होती है। इसकी सफाई के लिए 1 रुपये का शैंपू इस्तेमाल कर सकते हैं। शैंपू की मदद से घर के स्लैब को मिनटों में चमका सकते हैं। इसके लिए सूती कपड़े में शैंपू डालें और इस कपड़े हल्का गीला कर लें। अब पूरी स्लैू को रगड़ कर क्लीन कर लें। मिनटों में आपकी स्लैब एकदम क्लीन हो जाएगी।

घर के दरवाजों की करें सफाई

गंदे हाथों से दरवाजे खोलने से हैंडल पर गंदगी लग जाती है। घर के दरवाजे सबसे ज्यादा गंदे होते हैं। इसके लिए आप शैंपू की मदद ले सकते हैं। 1 रुपये के शैंपू से आप दरवाजों की क्लीन कर सकते हैं। एक कपड़े में शैंपू डालें और हल्का गीला करने के बाद पूरे दरवाजे को अच्छी तरह से क्लीन कर लें। आप इसी तरह स्लाइडिंग डोर कांच की खिड़कियों को भी क्लीन कर सकते हैं।

बालों की मसाज के लिए सबसे अच्छे होते हैं ये तेल, दोगुनी रफ्तार से बढ़ती है लंबाई

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement