1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जब एक भक्त ने प्रेमानंद जी से कहा, मैं जीवन से हताश हो चुका हूं, महाराज जी का जवाब सुन दूर हो जाएगी निराशा

जब एक भक्त ने प्रेमानंद जी से कहा, मैं जीवन से हताश हो चुका हूं, महाराज जी का जवाब सुन दूर हो जाएगी निराशा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 13, 2025 05:13 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 06:03 pm IST

Premanand Ji Maharaj: क्या आप भी बहुत ज्यादा हताश हैं और निराशा आपको चारों ओर से घेर रही है? अगर हां, तो आपको प्रेमानंद जी महाराज के इस जवाब के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

प्रेमानंद जी महाराज- India TV Hindi
प्रेमानंद जी महाराज Image Source : FREEPIK/CANVA

वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज ने अपने विचार, प्रवचन, जीवन के संघर्षों के बावजूद भी अटूट भक्ति भाव की वजह से हर उम्र के लोगों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। प्रेमानंद जी महाराज की वजह से कई लोग अपने जीवन को पॉजिटिवली बदल पाए हैं। भागदौड़ भरी इस जिंदगी में कई लोग हिम्मत हार जाते हैं और जीवन के संघर्षों से लड़ते-लड़ते हताश हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि इस बारे में संत प्रेमानंद जी ने क्या कहा है...

भक्त का सवाल- वृंदावन पहुंचे एक भक्त ने एकांतिक वार्तालाप में प्रेमानंद महाराज से पूछा कि जब हताशा या फिर निराशा महसूस हो, तब जीवन की मुश्किलों का सामना कैसे किया जा सकता है। इस सवाल के जवाब में महाराज जी ने कहा कि हताश होने पर नाम जप किया जा सकता है। दस हजार बार नाम जप करके भगवान की कृपा से नकारात्मक भावनाओं को दूर किया जा सकता है।

क्या बोले प्रेमानंद जी महाराज- महाराज जी ने कहा कि हो सकता है कि लोगों को नाम जप की बात पर भरोसा न हो क्योंकि इसमें किसी भी तरह के पैसे खर्च नहीं करने पड़ते। कलयुग में कलावा, राख और तंत्र-मंत्र पर तो लोग विश्वास कर लेते हैं लेकिन राधा नाम पर लोग विश्वास नहीं करते। प्रेमानंद जी बोले कि रोज दस हजार बार नाम जप करके आपको खुद ही असर महसूस होने लगेगा।

नियम का करें पालन- नाम जप के नियम का पालन करने से जरूर लाभ मिलेगा। महाराज जी ने आगे कहा कि कई लोग तो नाप जप करके सुधर गए और गंदे आचरण छोड़ने के बाद उनके पास आए हैं। प्रेमानंद महाराज अक्सर नाम जप की बात करते हैं और बताते हैं कि कैसे नाम जप की मदद से वो जीवन के इतने संघर्षों के बाद भी खुश और शांत महसूस कर पाते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल