1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Diwali Decoration: दीपावली पर इन तरीकों से करें घर का डेकोरेशन, कम बजट में चमक जाएगा घर

Diwali Decoration: दीपावली पर इन तरीकों से करें घर का डेकोरेशन, कम बजट में चमक जाएगा घर

 Published : Oct 10, 2022 07:08 pm IST,  Updated : Oct 10, 2022 07:14 pm IST

दीपावली में अगर आप अपने घर को कम बजट में परफेक्ट और खूबसूरत तरीके से सजाना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके जरूर काम आएंगे। हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप कम बजट में भी अपने घर को बेहद खूबसूरत बना सकते हैं।

Diwali Decoration- India TV Hindi
Diwali Decoration Image Source : PIXABAY

Highlights

  • दीपावली पर कांच के बाउल की भी सजावट कर सकते हैं
  • दीपावली पर अलग-अलग रंगों से खूबसूरत रंगोली बनाएं

दीपावली आने में महज कुछ ही समय बचा है। ऐसे में लोग अपने घरों की साफ-सफाई और खरीदारी में जुट गए हैं। दिवाली के मौके पर लोग घर को सजाने-संवारने में खास ध्यान देते हैं। वैसे तो दिवाली के लिए घर पर खूब पैसे खर्च किए जाते हैं। कुछ लोग दिवाली पर घरों में रंग-रोगन व पेंट आदि कराते हैं। नए पर्दे और नई बेडशीट से लेकर सजावट की छोटी-बड़ी सभी चीजों की खरीदारी भी करते हैं। लेकिन अगर आपका बजट कम है तो भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप कम बजट में भी अपने घर को बेहद खूबसूरती से डेकोरेट कर सकते हैं।

जी हां इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे दिवाली के लिए घर को आसान और फ्रेंडली तरीके से सजाने का तरीका। इन टिप्स की मदद से आप कम बजट में भी अपने खूबसूरत आशियाने को दिवाली के लिए परफेक्ट बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दीपावली डेकोरेशन के इन टिप्स के बारे में।

Swastik Symbol: क्यों शुभ माना जाता है स्वस्तिक चिन्ह, जानिए इसका कारण और लाभ

लाइट से करें बालकनी की सजावट

अगर आप अपनी बालकनी को दीपावली के मौके पर कुछ नया लुक देना चाहते हैं तो बालकनी को लाइटों से सजा सकते हैं। मार्केट में आपको हर तरह के रेंज में कलरफुल लाइट्स मिल जाएंगे। आप अपने बजट के अनुसार लाइट खरीद सकते हैं। लाइटों की रोशनी से आपकी बालकनी जगमगाने लगेगी।

Mangal Gochar October 2022: मंगल ग्रह इस दिन करेगा गोचर, रातों-रात चमक जाएंगी इन 3 राशियों की किस्मत

घर पर बनाएं रंगीन दिए

मार्केट में दीपावली के लिए कई तरह के कलरफुल और डिजाइन वाले दिए मिलते हैं। हालांकि ये नॉर्मल दिए से थोड़े महंगे होते हैं। अगर आपका बजट कम है तो आप घर पर ही प्लेन दिए को कलर कर सकते हैं। इससे सिंपल दिए भी डिफरेंट और खूबसूरत लगेंगे।

Diwali Decoration
Image Source : SOURCEDDiwali Decoration

Diwali 2022: दिवाली पर करें झाड़ू के ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बदल जाएगी आपकी जिंदगी

फूल और रंगों वाली रंगोली

दीपावली में हर घर पर रंगोली बनाई जाती है। इसे बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही दीपावली पर घर को सजाने के लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन भी होता है। आप दीपावली पर अलग-अलग रंगों से खूबसूरत रंगोली बनाएं और रंगोली के आसपास फूलों से सजाएं। आप कुछ दिए भी रंगोली में रख सकते हैं।  

इस तरह करें कांच के बाउल की सजावट

दीपावली पर कांच के बाउल की भी सजावट कर सकते हैं। आप कांच के बाउल में पानी भर दें। फिर इसके ऊपर लाल, पीले और सफेद किसी भी रंग के फूल डालें। इसके ऊपर आप फ्लोटिंग कैंडल जला सकते हैं। इसे आप सेंटर टेबल, डाइनिंग टेबल या घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं। यह आपके घर को बहुत ही खूबसूरत लुक देगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल