1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कपड़ों पर लगे तेल-मसालों के जिद्दी दाग हो जाएंगे छूमंतर, अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

कपड़ों पर लगे तेल-मसालों के जिद्दी दाग हो जाएंगे छूमंतर, अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 06, 2024 10:40 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 10:40 pm IST

क्या कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग-धब्बों को हटाने के चक्कर में आपके भी पसीने छूट जाते हैं? अगर हां, तो कुछ घरेलू नुस्खे आपके लिए काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं।

कैसे दूर करें कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग?- India TV Hindi
कैसे दूर करें कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग? Image Source : FREEPIK

खाना बनाते समय या फिर खाना खाते समय कपड़ों पर तेल या फिर मसाले के दाग लग जाना आम बात है। लेकिन इन दाग-धब्बों को छुटाने के चक्कर में लोगों का काफी समय बर्बाद हो जाता है और फिर भी दाग-धब्बे पूरी तरह से नहीं हट पाते हैं। अगर आपको भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें यूज कर आप आसानी से किसी भी दाग-धब्बे की छुट्टी कर सकते हैं।

यूज कर सकते हैं विनेगर 

कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कलर्ड कपड़े से दाग-धब्बे निकालने के लिए एक पैन में विनेगर और पानी डालें। अब इस पानी को अच्छी तरह से गर्म कर लें। अब इस पानी को दाग-धब्बे वाले हिस्से पर डालकर कपड़े को थोड़ा सा रब करें और फिर कपड़े को साफ पानी से धो लें।

नींबू भी कर सकते हैं इस्तेमाल 

नींबू में पाए जाने वाले तत्व भी आपके कपड़े को चकाचक साफ करने में मददगार साबित हो सकते हैं। नींबू को बीच से दो हिस्सों में काट लें और फिर एक हिस्से को दाग वाले एरिया पर रब करें। धीरे-धीरे आपको दाग हटते हुए दिखाई देने लगेगा। नींबू को इस तरह से यूज कर आप कपडों पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग-धब्बे को हटा सकते हैं। 

कारगर साबित होगा बेकिंग सोडा

कपड़े के दाग-धब्बों को साफ करने के लिए ये सबसे आसान तरीका हो सकता है। आपको दाग वाली जगह पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़कना है। अगर दाग जिद्दी है तो आप बेकिंग सोडा के रंग बदलने के बाद इसे खुरचकर फिर से दाग वाले हिस्से पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क सकते हैं। कपड़े को धोने के बाद आप खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देख पाएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल