1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिल्की-सॉफ्ट बालों के लिए घर पर बनाएं नेचुरल कंडीशनर, महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का रिजल्ट पड़ जाएगा फीका

सिल्की-सॉफ्ट बालों के लिए घर पर बनाएं नेचुरल कंडीशनर, महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का रिजल्ट पड़ जाएगा फीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 06, 2024 08:18 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 09:17 pm IST

क्या आप भी शैंपू के बाद कंडीशनर यूज करते हैं? अगर हां, तो आपको मार्केट से कंडीशनर खरीदने की जगह एक बार घर पर नेुचरल चीजों की मदद से कंडीशनर बनाकर जरूर इस्तेमाल करके देखना चाहिए।

Silky Hair- India TV Hindi
Silky Hair Image Source : FREEPIK

बालों को लंबा, घना, मजबूत, सिल्की और शाइनी बनाने के लिए बालों की कंडीशनिंग करना बेहद जरूरी है। हालांकि, केमिकल बेस्ड कंडीशनर आपकी हेयर हेल्थ को डैमेज भी कर सकते हैं। इसलिए आपको अपने बालों के लिए घर पर कंडीशनर बनाकर देखना चाहिए। आपको बता दें कि घर पर आप चुटकियों में इस कंडीशनर को बना सकते हैं। घर पर कंडीशनर बनाने के लिए आपको नेचुरल चीजों की जरूरत पडे़गी। 

घर पर कैसे बनाएं कंडीशनर?

केमिकल फ्री कंडीशनर बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में दो स्पून शहद, दो स्पून एलोवेरा जेल और चार स्पून जैतून का तेल डालकर इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। औषधीय गुणों से भरपूर इन चीजों को मिक्स कर आपको एक पेस्ट मिल जाएगा। अगर आपको ये पेस्ट बालों पर लगाने के लिए ज्यादा थिक लग रहा है तो आप इसमें थोड़ा सा पानी भी एड कर सकते हैं। इस पेस्ट को एक बॉटल में भरकर रख लीजिए। आप इस कंडीशनर को कुछ हफ्तों तक यूज कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका 

सबसे पहले अच्छी तरह से हेयर वॉश कर लीजिए जिससे आपके बालों में किसी भी तरह की गंदगी न रह जाए। अब आप घर पर बनाए गए इस कंडीशनर को अपने बालों पर अप्लाई कर 20 मिनट तक इंतजार कीजिए। लगभग 20 मिनट के बाद आप माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस कंडीशनर को एक हफ्ते दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है। 

मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे

इस कंडीशनर की मदद से आप अपनी हेयर हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। शहद, एलोवेरा और जैतून के तेल में पाए जाने वाले तमाम तत्व न केवल आपके बालों को सिल्की बनाएंगे बल्कि हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में भी मददगार साबित होंगे। घर पर बने इस नेचुरल हेयर कंडीशनर से आपके बालों को मजबूती मिलेगी। इतना ही नहीं ये कंडीशनर आपके बालों की ड्राइनेस को भी दूर करेगा।

ये भी पढ़ें:

मॉनसून में चेहरे पर निकले जिद्दी पिंपल्स? इन टिप्स को फॉलो कर दूर हो जाएंगे सारे दाग-धब्बे, चमक उठेगा चेहरा

60 साल की उम्र में बहुओं को मात दे रही हैं नीता अंबानी, बांधनी साड़ी में महारानी की तरह सजीं दिखीं

उमस की वजह से बढ़ जाती है हेयर फॉल की समस्या, इन तरीकों से सुधरने लगेगी आपके बालों की सेहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल