1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बाथरूम के बाल्टी, मग और स्टूल कैसे साफ करें, पानी के पीले दाग मिनटों में हो जाएंगे गायब, अपना लें ये आसान तरीका

बाथरूम के बाल्टी, मग और स्टूल कैसे साफ करें, पानी के पीले दाग मिनटों में हो जाएंगे गायब, अपना लें ये आसान तरीका

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 26, 2025 02:41 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 02:41 pm IST

Bathroom Bucket And Mug Cleaning Tips: बाथरूम की सफाई करते वक्त बाल्टी, मग और स्टूल को साफ करना न भूलें। कई बार बाल्टी पर पानी जमा होने से एक पीली सी परत बन जाती है जो दिखने में भद्दी लगती है। इस ट्रिक से बाथरूम के गंदे बाल्टी मग और स्टूल को चमका सकते हैं।

गंदे बाल्टी मग कैसे साफ करें- India TV Hindi
गंदे बाल्टी मग कैसे साफ करें Image Source : FREEPIK

बाथरूम की सफाई काफी मेहनत का काम होता है। बाथरूम की टाइल्स को साफ करने से लेकर पॉट और सिंक को चमकाने तक ही सफाई सीमित नहीं होती। बाथरूम में रखे बाल्टी, मग और स्टूल भी काफी गंदे हो जाते हैं। रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से बाल्टी पर पानी की परत और साबुन जमा होने लगता है। स्टूल पर पानी जमने से एक लेयर जैसी बन जाती है जो नॉर्मल पानी से साफ नहीं होती है। वहीं लंबे समय तक बाथरूम में रखे मग को भी साफ न किया जाए तो गंदा हो जाता है। इसलिए महीने में 1 बार बाथरूम की डीप क्लीनिंग जरूर करनी चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिससे मदद से आप बाल्टी, मग और स्टूल पर लगे पानी के पीले निशान और गंदगी को आसानी से साफ कर सकते हैं।

गंदे बाल्टी मग कैसे साफ करें

बाथरूम क्लीनर का उपयोग- बाथरूम क्लीनर से सिर्फ बाथरूम ही साफ नहीं होता बल्कि इसमें पाए जाने वाले केमिकल की मदद से बाल्टी, मग और स्टूल को भी चमकाया जा सकता है। आप कोई भी क्लीनर इसके लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको साफ करते वक्त बाथरूम के साथ बाल्टी, मग और स्टूल पर भी क्लीनर अच्छी तरह से लगाना है। इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब ब्रश की मदद से या स्क्रबर से रगड़कर इन्हें क्लीन कर लें। ऐसा हाथों में ग्लब्स पहनकर ही करें। इससे बाथरूम की गंदी बाल्टी, स्टूल और मग नए जैसे शाइन करने लगेंगे।

एसिड से साफ होंगे दाग- बाल्टी मग पर लगे पानी के पीले दाग छुड़ाने के लिए एसिड असरदार साबित होता है। इसके लिए बाल्टी में आधा कप एसिड डालें। ध्यान दें कि एसिड आपकी स्किन से कहीं टच नहीं होना चाहिए। अब ब्रश की मदद से एसिड को बाल्टी और मग पर अच्छी तरह से रगड़ दें। इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद स्क्रबर से बाल्टी, स्टूल और मग को रगड़कर साफ कर लें।

ईनो और नींबू है असरदार- पानी के जिद्दी दागों को हटाने के लिए ईनो (Eno) और नींबू (Lemon) का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बाल्टी या मग में 1 ईनो का पैकेट डालें और उसमें एक नींबू का रस, थोडा लिक्विड सोप या डिटर्जेंट मिला दें। एक पेस्ट जैसा बना लें और इसे ब्रश की मदद से बाल्टी और मग पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद रगड़कर साफ करने से बाल्टी एकदम सफेद और नई जैसी चमकने लगेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल