1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सुबह खाली पेट गुड़ और भुना हुआ चना खाने से सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे, गिनते गिनते हो जाएंगे हैरान

सुबह खाली पेट गुड़ और भुना हुआ चना खाने से सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे, गिनते गिनते हो जाएंगे हैरान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 24, 2024 06:31 am IST,  Updated : Sep 24, 2024 10:15 am IST

रोजाना गुड़ और चना खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे गुड़ और चने से होने वाले फायदों के बारे में।

Gud Aur Bhuna Chana Khane Ke Fayde- India TV Hindi
Gud Aur Bhuna Chana Khane Ke Fayde Image Source : SOCIAL

खाने के मामले में चना और गुड़ ये दोनों ऐसे कॉम्बिनेशन है जो ज़्यादातर लोगों को खूब पसंद आते हैं। इन्हें साथ खाने का फायदा यह है कि ये स्वाद में तो बेहतरीन लगते ही हैं साथ ही सेहत को भी ज़बरदस्त फायदे मिलते हैं। बता दें, चना प्रोटीन, फाइबर और विटामिन-बी सहित कई अन्य पोषक तत्वों का भंडार है तो वहीं गुड़, एंटीऑक्सीडेंट और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इन दोनों का कॉम्बिनेशन शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने का काम भी करते हैं। लेकिन, अगर आप इनक सेवन सुबह के समय खाली पेट करते हैं तो आपको और भी कई फायदे मिलेंगे। चलिए, जानते हैं सुबह के समय गुड़ और चना खाने से सेहत को क्या लभ होता है? 

गुड़ -चना का सेवन करने से मिलने वाले फायदे:

  • इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत: अगर आप मौसमी बीमारियों की चपेट में तेजी से आते हैं तो इसके पीछे आपकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता है। ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए सुबह के समय गुड़ और भुना हुआ चना खाएं। गुड़ और चना इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में बेहद मददगार हैं।

  • हड्डियों को बनाएं स्ट्रांग: अगर आपकी हड्डियां भी शिथिल और कमजोर हो गई हैं तो उन्हें मजबूत बनाने के लिए रोज सुबह के समय गुड़ और चने का सेवन करें। गुड़ और चने में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद करते हैं।

  • दिमाग बनाएं स्ट्रांग: गुड़ और चने का सेवन आपकी कमजोर याददाश्त को मजबूत कर दिमाग को तेज बनाता है। शार्प मेमोरी के लिए सुबह के समय वयस्कों और बच्चों को इनका सेवन ज़रूर करना चाहिए।

  • वजन करता है कम: अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो आप अपनी डाइट में भुआ चना और गुड़ का सेवन करें। गुड़ और चना एक साथ खाने से स्लो मेटाबॉलिज़्म फ़ास्ट होता है। 

  • कब्ज करे कंट्रोल: गुड़ और चने का सेवन करने से पेट संबंधी कई समस्याओं से बचा जा सकता है। गुड़ और भुने चने में मौजूद फाइबर के गुण पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल