1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर इस यूनिक आइडिया से सजाएं भगवान का स्थान, बरसेगी बप्पा की कृपा

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर इस यूनिक आइडिया से सजाएं भगवान का स्थान, बरसेगी बप्पा की कृपा

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 23, 2022 12:57 pm IST,  Updated : Aug 23, 2022 04:19 pm IST

Ganesh Chaturthi 2022: हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पावन मनाया जाता है। गणेश महोत्सव का पर्व चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होकर 10 दिनों तक चलता है।

freepik- India TV Hindi
यूनिक आइडिया से सजाएं भगवान मंदिर Image Source : FREEPIK

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। लोग गणपति के आगमन के लिए तरह-तरह का इंतजाम कर रहा है। वहीं इस साल गणेश उत्सव 31 अगस्‍त 2022 से शुरू हो रहा है। इस साल गणपति का आगमन बहुत ही शुभ योग में हो रहा है। बता दें भाद्रपद महीने के शुक्‍ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश स्‍थापना की जाती है। वहीं 10 दिनों के बाद गणेश जी वापस अपने लोक चले जाते हैं और गणेश विसर्जन के साथ गणेशोत्‍सव पर्व संपन्‍न होता है। बप्पा के घर में आने से पहले हम उनके स्थान को काफी अच्छे से सजाने की कोशिश करते हैं। चालिए आज हम कुछ यूनिक आइडिया बताएंगे जिसकी मदद से आप घर का मंदिर सजा सकते हैं। 

ईको फ्रेंडली डेकोशन 

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए आप ईको फ्रेंडली डेकोशन कर सकते हैं। आप फ्रेश फूलों और पत्तियों से डेकोरेशन करते हैं ये देखने में तो बेहद ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। आप डेकोरेशन में पान और दूब यानी हरी घास का इस्‍तेमाल कर एक यूनिक डेकोरेशन कर सकते हैं।

freepik
Image Source : FREEPIKयूनिक आइडिया से सजाएं भगवान मंदिर

रंग बिरंगे पेपर

गणेश जी को घर में लाने से पहले घर के बच्चें तरह-तरह की डेकोशन करने के लिए जुट जाते हैं। वहीं आप गणपति के पीछे बैग्राउंड को आप रंग बिरंगे पेपर, कई डिजाईन के पैपर बाजार में भी मिलते हैं आप उसका उपयोग करके सजावट अच्छा बना सकते हैं। आप फूल पत्तियों के डिजाइन और झालर बना सकते हैं। कागज के रंगबिरंगे पंख भी बनाकर लगा सकते हैं। 

freepik
Image Source : FREEPIKयूनिक आइडिया से सजाएं भगवान मंदिर

Kitchen Hacks:10 मिनट में ऐसे बनाएं चिली पनीर, हर कोई जमकर करेगा तारीफ

रंग बिरंगी लाइट

आजकल मार्केट में रंग बिरंगी लाइट की बड़ी ही सुंदर झालरे आती है उन्‍हें आप गणपति की स्‍थापना जहां करनी है वहां पीछे से सुंदर आकार में सजा कर लुक और सुंदर बना सकते है। लाइट से आप मंदिर का शेप भी दे सकते हैं।

freepik
Image Source : FREEPIKयूनिक आइडिया से सजाएं भगवान मंदिर

बैलून से कर सकते हैं सजावट

आप चाहें तो रंगीन बैलून का भी सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप बैलून से फूल का आकार या कई अन्य चीजे बनाकर दीवारों पर सजा सकते हैं।

freepik
Image Source : FREEPIKयूनिक आइडिया से सजाएं भगवान मंदिर

Face care tips: बिना वैक्सिंग चेहरे से हटाए अनचाहे बाल, बेहद सिंपल और आसान घरेलू नुस्खे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल