1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घी के चिपचिपे बर्तन को साफ करने में होती है दिक्कत, तो पानी में इस चीज को मिलाएं, आसानी से धुल जाएगी सारी चिकनाई

घी के चिपचिपे बर्तन को साफ करने में होती है दिक्कत, तो पानी में इस चीज को मिलाएं, आसानी से धुल जाएगी सारी चिकनाई

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 13, 2025 09:00 am IST,  Updated : May 13, 2025 09:00 am IST

क्या आपको भी घी या फिर तेल वाले बर्तनों को साफ करना झंझट का काम लगता है? अगर हां, तो आपको इस तरह के बर्तनों को साफ करने के लिए कुछ ट्रिक्स को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

घी का चिपचिपा बर्तन कैसे साफ करें?- India TV Hindi
घी का चिपचिपा बर्तन कैसे साफ करें? Image Source : FREEPIK

भारत में खाना बनाते समय अक्सर घी या फिर तेल का इस्तेमाल किया जाता है। पराठा बनाने से लेकर दाल में तड़का लगाने तक, कई चीजों को बनाते समय घी यूज होता है। लेकिन जब घी वाले बर्तनों को धोने की बात आती है, तब काफी मेहनत के बाद भी बर्तन में चिपचिपापन या फिर चिकनाई रह जाती है। आइए घी-तेल वाले ग्रीसी बर्तनों को धोने के आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

कारगर साबित होगा नींबू-नमक

नींबू और नमक की मदद से ग्रीसी बर्तनों को साफ करने के काम को आसान बनाया जा सकता है। नींबू को दो टुकड़ों में काट लीजिए और नींबू की स्लाइस पर नमक लगा लीजिए। इसके बाद नींबू की स्लाइस को डायरेक्ट बर्तन पर रगड़ लीजिए। नींबू और नमक का कॉम्बिनेशन बर्तनों पर मौजूद चिपचिपाहट को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।

डिशवॉश लिक्विड को कैसे यूज करें?

घी वाले बर्तन को साफ करने के लिए आप डिशवॉश लिक्विड को भी यूज कर सकते हैं। गर्म पानी में डिशवॉश लिक्विड मिला लीजिए। चिकनाई को बिना मेहनत किए साफ करने का ये बेहद आसान तरीका साबित हो सकता है। पानी में थोड़ी देर तक बर्तन डुबोएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

इस्तेमाल करें बेकिंग सोडा

सबसे पहले एक बाल्टी गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिला लीजिए। ग्रीसी बर्तनों को साफ करने के लिए एक स्पून बेकिंग सोडा काफी रहेगा। अब आपको इस बाल्टी में चिपचिपे बर्तन डाल देने हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 10 से 15 मिनट तक बर्तनों को भिगोए रखें। बेकिंग सोडा में मौजूद तत्व चिकनाई को साफ करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

अब आपको जब भी घी या फिर तेल वाले बर्तनों को साफ करना हो, तब आप इनमें से किसी भी एक तरीके को ट्राई करके देख सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल