1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. करनी है फ्रिज की सफाई, तो इन चीजों के इस्तेमाल से चमक उठेगा आपका रेफ्रिजरेटर

करनी है फ्रिज की सफाई, तो इन चीजों के इस्तेमाल से चमक उठेगा आपका रेफ्रिजरेटर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 03, 2025 12:51 pm IST,  Updated : May 03, 2025 12:51 pm IST

क्या आपको भी गंदे फ्रिज को साफ करना काफी ज्यादा मशक्कत का काम लगता है? अगर हां, तो कुछ क्लीनिंग टिप्स आपके इस काम को बेहद आसान बना सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे...

फ्रिज क्लीनिंग टिप्स- India TV Hindi
फ्रिज क्लीनिंग टिप्स Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक फ्रिज को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए। अगर आप गंदे फ्रिज में खाने-पीने की चीजें रखते हैं, तो आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फ्रिज पर लगे खाने-पीने के या फिर पानी के दाग-धब्बों को छुटाने में काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ जाती है। अगर आप कम समय और कम मेहनत में फ्रिज की साफ-सफाई करना चाहते हैं, तो आप इस चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगा बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में पाए जाने वाले तत्व आपके साफ-सफाई के काम को काफी ज्यादा आसान बना सकते हैं। बेकिंग सोडा की मदद से महज कुछ ही देर के अंदर आप अपने फ्रिज को चमका सकते हैं। बेकिंग सोडा को विनेगर के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आप डिटर्जेंट लिक्विड के साथ भी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

यूज करने का तरीका

सबसे पहले हाफ कप विनेगर निकाल लीजिए। अब इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा एड कर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इसके बाद इस घोल को किसी भी स्पंज की मदद से फ्रिज पर लगे दाग-धब्बों पर लगाएं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर इस घोल को दाग-धब्बों पर लगे रहने दें। अब आप स्पंज को साफ पानी में भिगोकर फ्रिज को साफ कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात

अगर आप इस तरीके को यूज नहीं करना चाहते, तो आप सबसे पहले एक कप में पानी निकाल लीजिए। अब आपको इसमें एक स्पून डिटर्जेंट लिक्विड और एक स्पून बेकिंग सोडा एड कर मिला लेना है। इसके बाद आप इस लिक्विड को किसी भी स्प्रे बॉटल में भरकर यूज कर सकते हैं। इस लिक्विड की मदद से फ्रिज के अंदर और फ्रिज के बाहर की साफ-सफाई की जा सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल