1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पीने के पानी को कितनी देर तक फ्रिज में रखना चाहिए?

पीने के पानी को कितनी देर तक फ्रिज में रखना चाहिए?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 25, 2025 09:59 pm IST,  Updated : Apr 25, 2025 09:59 pm IST

गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग पीने के पानी को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख देते हैं। अगर आप भी फ्रिज यूज करते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि पीने के पानी को कितनी देर तक फ्रिज में रखना चाहिए।

फ्रिज में पानी रखने का तरीका- India TV Hindi
फ्रिज में पानी रखने का तरीका Image Source : FREEPIK

पहले के जमाने में पानी को ठंडा रखने के लिए मिट्टी के घड़े का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन बदलते वक्त के साथ लगभग हर घर में फ्रिज है। अब ज्यादातर लोग खाने-पीने की चीजों को ठंडा रखने के लिए और खराब होने से बचाने के लिए घड़े की जगह फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी पीने के पानी को ठंडा करने के लिए फ्रिज यूज करते हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। 

24 घंटे में पानी बदल देना चाहिए

आप पीने के पानी को 24 घंटे तक फ्रिज में रख सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक 24 घंटे के बाद आपको पीने के पानी को बदल देना चाहिए यानी हर 24 घंटे के बाद आपको फ्रिज में ताजा पानी रखना चाहिए। हालांकि, अगर आप घर से कहीं बाहर जा रहे हैं, तो आप दो से तीन दिन तक पीने के पानी को फ्रिज में रख सकते हैं।

क्या है इसके पीछे की वजह?

अगर आप लंबे समय तक पीने के पानी को फ्रिज में रखते हैं, तो हो सकता है कि पानी में बैक्टीरिया पैदा हो जाएं। इसका मतलब ये है कि बैक्टीरिया की गतिविधि को रोकने के लिए 24 घंटे के बाद पीने के पानी को बदलने की सलाह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको पीने के पानी को स्वच्छ और सीलबंद कंटेनर में रखना चाहिए। 

गौर करने वाली बात

अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको चिल्ड ड्रिंकिंग वॉटर को पीने से बचना चाहिए। फ्रिज में रखे पीने के पानी को थोड़ी देर के लिए बाहर निकालकर रख देने के बाद ही पीना चाहिए। ज्यादा ठंडा पानी पीने से आपके गले में खराश की समस्या पैदा हो सकती है। हालांकि, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्सपर्ट्स फ्रिज में रखे पानी की जगह घड़े का पानी पीने की सलाह देते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल