1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सर्दियों में आसानी से नहीं सूख पाते हैं कपड़े, तो आजमाएं ये ट्रिक्स, बिना धूप के भी बन जाएगा काम

सर्दियों में आसानी से नहीं सूख पाते हैं कपड़े, तो आजमाएं ये ट्रिक्स, बिना धूप के भी बन जाएगा काम

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 28, 2024 07:37 am IST,  Updated : Dec 28, 2024 07:37 am IST

सर्दियों में ज्यादा धूप न निकलने की वजह से या तो कपड़े गीले रह जाते हैं या फिर कपड़ों में हल्की नमी रह जाती है। आइए बिना धूप के कपड़े सुखाने के कुछ कमाल के हैक्स के बारे में जानते हैं।

सर्दियों में कैसे सुखाएं गीले कपड़े?- India TV Hindi
सर्दियों में कैसे सुखाएं गीले कपड़े? Image Source : FREEPIK

नए साल के करीब आते ही सर्दी बढ़ने लगती है। भारत के ज्यादातर राज्यों में दिसंबर और जनवरी के महीने में ज्यादा धूप नहीं निकलती है। यही वजह है कि सर्दियों में लोगों को कपड़े सुखाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करके देखना चाहिए। इस तरह के हैक्स की मदद से आप धूप के बिना भी अपने गीले कपड़ों को सुखा सकते हैं।

कारगर साबित होगी प्रेस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्दियों में गीले कपड़ों को सुखाने के लिए आप प्रेस यूज कर सकते हैं। सबसे पहले बिस्तर पर एक सूती कपड़ा बिछा लीजिए। अब इसके ऊपर गीले कपड़े बिछा लीजिए। इसके बाद इन कपड़ों के ऊपर एक और कपड़ा डाल दीजिए और फिर प्रेस यूज कीजिए। इस हैक की मदद से बिना धूप के भी गीले कपड़ों को काफी हद तक सुखाया जा सकता है।

इस्तेमाल कर सकते हैं रूम हीटर

आपको जानकर हैरानी होगी कि आप गीले कपड़ों को सुखाने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक चादर पर सभी गीले कपड़ों को फैला लीजिए। अब इन कपड़ों के ऊपर एक और चादर बिछा दीजिए। अब एक बिस्तर की हाइट तक पहुंचने वाला स्टूल या फिर टेबल पर रूम हीटर रखकर ऑन कर लीजिए। महज कुछ ही घंटों के अंदर आपको पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिल जाएगा।

असरदार साबित होगा हेयर ड्रायर

अगर आप चाहें तो सर्दियों के मौसम में गीले कपड़ों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर भी यूज कर सकते हैं। बालों को सुखाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला हेयर ड्रायर कपड़ों को भी आसानी से सुखा सकता है। इन तीन तरीकों की मदद से आप सर्दियों में बिना धूप के भी गीले कपड़ों को सुखा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल