1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. साबुन-पानी के दाग से गंदा हो जाता है बाथरूम मिरर, तो कारगर साबित होगी किचन में रखी ये चीज

साबुन-पानी के दाग से गंदा हो जाता है बाथरूम मिरर, तो कारगर साबित होगी किचन में रखी ये चीज

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 27, 2024 07:53 am IST,  Updated : Dec 27, 2024 07:53 am IST

क्या आपके बाथरूम का शीशा भी बार-बार गंदा हो जाता है? अगर हां, तो आपको इस हैक को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए, महीने भर तक आपका शीशा चकाचक साफ नजर आएगा।

बाथरूम मिरर को कैसे साफ करें?- India TV Hindi
बाथरूम मिरर को कैसे साफ करें? Image Source : FREEPIK

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि सर्दियों में बाथरूम मिरर जल्दी गंदा हो जाता है। बाथरूम के शीशे पर लगे साबुन और पानी के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए आप किचन में आसानी से मिल जाने वाली इस चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलू में पाए जाने वाले तत्व मिरर को चकाचक साफ करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

सबसे पहले आपको एक आलू को दो बराबर टुकड़ों में काट लेना है। इसके बाद आलू के दोनों टुकड़ों को एक-एक करके बाथरूम के मिरर पर अच्छी तरह से रगड़ लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए पहले सूखे कपड़े से और फिर गीले कपड़े से शीशे को पोछ लीजिए। यकीन मानिए आपका शीशा चकाचक साफ हो जाएगा।

हट जाएगी सारी गंदगी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलू में पाए जाने वाले नेचुरल स्टार्च बाथरूम के मिरर पर एक लेयर बना देते हैं, जिसकी वजह से न केवल शीशे पर मौजूद गंदगी हट जाती है बल्कि अगली बार गर्म पानी की भाप या फिर फॉग भी मिरर पर नहीं जमती है। आप इस घरेलू नुस्खे को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल करके देख सकते हैं।

दूसरे असरदार तरीके

अगर आप चाहें तो आलू के टुकड़ों की जगह शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करके भी देख सकते हैं। सिरका और पानी का घोल भी शीशे को साफ करने में मददगार साबित हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि ग्लिसरीन भी शीशे पर मौजूद गंदगी को साफ करने में कारगर साबित हो सकती है? डिशवॉशिंग लिक्विड का पतला घोल यूज करके भी मिरर को चकाचक साफ किया जा सकता है। आप इनमें से किसी भी एक नुस्खे को ट्राई कर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देख सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल