1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आज, अपनों को भेजें दिल जीत लेने वाले शुभकामना संदेश

कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आज, अपनों को भेजें दिल जीत लेने वाले शुभकामना संदेश

 Written By: Ritu Raj
 Published : Sep 04, 2026 06:00 am IST,  Updated : Sep 04, 2026 06:00 am IST

आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर अगर आप अपने करीबियों, दोस्तों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज भेज सकते हैं। यहां देखें जन्माष्टमी की बेस्ट शुभकामना संदेश।

कृष्ण जन्माष्टमी शुभकामना संदेश- India TV Hindi
कृष्ण जन्माष्टमी शुभकामना संदेश Image Source : CANVA

कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वापर युग में मथुरा नगरी में अत्याचारी राजा कंस का अधर्म और पाप बहुत बढ़ गया था। उसके अत्याचारों का अंत करने और धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने श्री कृष्ण के रूप में अपना 8वां अवतार लिया था।। इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जा रही है। इस खास मौके पर लोग भगवान कृष्ण को उनके प्रिय भोग लगाते हैं और मंदिर जाते हैं। इसके अलावा लोग अपनों को शुभकामानएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों, करीबियों, रिश्तेदारों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स भेज सकते हैं। यहां देखें जन्माष्टमी की बेस्ट विशेज, मैसेज। 

1. राधा की भक्ति मुरली की मिठास

सब मिलकर मनाओ जन्माष्टमी का त्योहार
शुभ कृष्ण जन्माष्टमी 2026

2. राधा के साथ खेलें फाग
कान्हा संग हर दिन राग
सुख-शांति घर में लाएं
सब मिलकर मनाएं जन्माष्टमी
जय श्री कृष्णा

3. मुरली की मधुर तान सुनाएं
कान्हा के साथ रंग में झूम जाएं
राधा संग रास रचाएं
सब मिलकर जन्माष्टमी का त्योहार मनाएं
हैप्पी जन्माष्टमी

4. नंद के घर आनंद भयो
जय कन्हैया लाल
आपको और आपके परिवार को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

5. माखन का कटोरा, मिश्री का थाल,
मिट्टी की खुशबू, बारिश की फुहार।
राधा की उम्मीद, कन्हैया का प्यार,
आपके लिए बहुत शुभ हो जन्माष्टमी का त्योहार
जय श्री कृष्णा

6. यशोदा के नंदलाल,
हमारे बालगोपाल,
आप सभी के जीवन से दूर करें सभी दुख-दर्द।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

7. गोकुल में उनका वास,
गोपियों के संग रास,
देवकी-यशोदा की आंख का तारा,
ऐसा है हमारा प्यारा लड्डू गोपाल।
जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई

8. जब-जब जग में पाप बढ़ा,
तब-तब मेरे कान्हा ने जन्म लिया।
अधर्म का खत्म करने,
धर्म का मान बढ़ाने अवतार लिया।
जय श्री कृष्णा

9. कान्हा की बंशी बजती रहे,
आपके घर में खुशियां सजती रहें।

10. नंदलाल का प्यार और मटकी फोड़ का उत्साह,
आपके जीवन में लाए खुशियां अपार
जन्माष्टमी मुबारक 2026

11. नंद के घर आनंद भयो,
जय कन्हैया लाल की
हाथी घोड़ा पालकी,
जय कन्हैया लाल की
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

12. आओ मिलकर सजाएं बाल गोपाल को
आओ मिलकर करें उनका गुणगान
जो सबको सच्ची राह दिखाते हैं
और सब पर कृपा बरसाते हैं
शुभ जन्माष्टमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल