1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Happy Valentine's Day 2024: बिना 'I LOVE U' कहे, इन मैसेज के साथ अपने प्यार को करें विश

Happy Valentine's Day 2024: बिना 'I LOVE U' कहे, इन मैसेज के साथ अपने प्यार को करें विश

 Published : Feb 14, 2024 06:00 am IST,  Updated : Feb 14, 2024 07:50 am IST

Happy Valentine's Day 2024: वेलेंटाइन डे पर अपने प्यार को ऐसे करें विश। उन्हें आपको आई लव यू कहने की जरूरत नहीं होगी और आपके प्रेमी तक आपके मन की बात भी पहुंच जाएगी।

Happy Valentine's Day 2023- India TV Hindi
Happy Valentine's Day 2023 Image Source : SOCIAL

Happy Valentine's Day 2024: वेलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन। इस दिन हर प्यार करने वाला अपने प्रेमी को अपने दिल की बात कहता है। पर क्या जरूरी है कि दिल की बात कहने के लिए  'I LOVE U' कहा जाए।  इन मैसेज और संदेश (hatsapp status messages wishes greetings) के जरिए भी अपने दिल की बात अपने प्रेमी तक पहुंचा सकते हैं। तो, आइए जानते हैं कुछ ऐसी दिल की बातें जो आप अपने प्रेमी तक पहुंचा सकते हैं।

इन मैसेज के साथ अपने प्यार को करें विश

मेरी बस एक तमन्ना थी जो हसरत बन गई

कभी तुमसे दोस्ती थी, अब मोहब्बत बन गई।
कुछ इस तरह शामिल हुए तुम जिंदगी में कि
सिर्फ तुझे ही सोचते रहना मेरी आदत बन गई.......

आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते
होंठ कुछ कह नहीं सकते
कैसे बयां करें हाल इस दिल का
तुम वो हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते.........

Valentine's Day पर भूलकर भी न करें ये गलती, प्यारभरे रिश्ते में पड़ सकती है दरार

यादों की बरसात है
दुआओं की सौगात है
दिल की गहराई से
चांद की रोशनी से
फूलों के कागज पर
हम लिख रहे हैं गिनकर ये सिर्फ तीन लफ्ज....

Happy Valentine's Day 2023 messages
Image Source : SOCIALHappy Valentine's Day 2023 messages

होठों पर हो बस मुस्कान तुम्हारे
ऐसा में कुछ करूं
ना होने दूं कभी प्यार कम
इतना जी भर कर तुझे प्यार करूं...

वैलेंटाइन पर नहीं जा पा रहे हैं बाहर तो घर पर ही पार्टनर को दें सरप्राइज़, एफर्ट्स पर हो जाएंगे फ़िदा

अब तो शाम-ओ-शहर मुझे रहता है बस ख्याल तेरा,
कुछ इस कदर दुआओं सा मिला है तू मुझे।
अब कोई शिकवा और शिकायत नहीं,
बस एक तुम्हें पाकर खुशियों से भर गया है दामन मेरा...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल