1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सेहत के लिए चना है लाभकारी, भूनकर खाने से कोसों दूर रहेंगी ये समस्याएं

सेहत के लिए चना है लाभकारी, भूनकर खाने से कोसों दूर रहेंगी ये समस्याएं

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 06, 2023 12:01 pm IST,  Updated : Jun 06, 2023 12:01 pm IST

भुना चना खाने के फायदे: चने को लोग देसी स्नैक्स की तरह खाते हैं। आइए, आज जानते हैं किस प्रकार से ये हमारी कई समस्याओं को दूर कर सकता है।

roasted_chana_benefits - India TV Hindi
roasted_chana_benefits Image Source : FREEPIK

भुना चना खाने के फायदे: भुना चना, भारतीय घरों का देसी स्कैन्स है। इसे लोग तरह-तरह की चीजों में मिलाकर खाते और बनाते हैं। लेकिन, क्या आप इसके फायदे के बारे में जानते हैं। दरअसल, भुना चना फाइबर का एक बड़ा सोर्स है। साथ ही ही ये प्रोटीन से भरपूर है जो कि मसल्स बिल्डिंग करने वालों का भी हेल्दी फूड (health benefits of roasted chana) है। इसके अलावा भी भुना चना खाने के फायदे कई हैं। जानते हैं इस बारे में। 

भुना चना खाने के फायदे-Roasted chana benefits in hindi

1. हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद

भुना चना, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में कई प्रकार से फायदेमंद है। ये लो-लिपोप्रोटीन को कम करता है जो कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का कारण बनते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल, ब्लड वेसेल्स में जमा होकर ब्लॉकेज पैदा करते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और दिल की बीमारियां होती हैं। ऐसे में भुना चना का फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करके इस समस्या में कमी ला सकता है। 

benefits_of_roasted_chana
Image Source : SOCIALbenefits_of_roasted_chana

बाल कब कटवाना चाहिए? समय-समय पर क्यों जरूरी है इसकी ट्रिमिंग, Jawed Habib से जानें

2. कैल्शियम से भरपूर

भुना चना, कैल्शियन से भरपूर है और सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये कैल्शियम हड्डियों का घनत्व बढ़ाता है और मजबूती पहुंचाता है। साथ ही ये मसल्स बिल्डिंग में भी मददगार है और जोड़ों से जुड़ी कई समस्याओं से बचाता है। 

3. वेट लॉस में मददगार

वेट लॉस करने वालों को तो भुना चना जरूर और ज्यादा खाना चाहिए। इसका फाइबर पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फैट मेटाबोलिज्म में तेजी लाता है। इससे वेट लॉस में तेजी आती है और ये पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी बचाता है। तो, ऐसे लोग दिन में या शाम के समय भुना चना जरूर खाएं। 

Leftover Roti Recipe: बची हुई रोटी से झटपट बनाएं टेस्टी उपमा, बेहद आसान है रेसिपी

4. डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज में भुना चना खाने के कई फायदेमंद हैं। ये पहले तो शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पेंनक्रियाज के काम काज में भी गति लाता है। जिससे मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और शुगर की समस्या कंट्रोल में रहती है। तो, इन तमाम कारणों से आपको भुना चना जरूर खाना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल