1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बाल कब कटवाना चाहिए? समय-समय पर क्यों जरूरी है इसकी ट्रिमिंग, Jawed Habib से जानें

बाल कब कटवाना चाहिए? समय-समय पर क्यों जरूरी है इसकी ट्रिमिंग, Jawed Habib से जानें

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 06, 2023 07:53 am IST,  Updated : Jun 06, 2023 07:56 am IST

बाल कब कटवाना चाहिए: लंबे बालों वाले लोग अपने बालों को कटवाने से अक्सर डरते हैं। साथ ही कुछ लोगों को तो लगता है कि बाल कटवाने से ये खराब हो जाएंगे। तो, इन्हीं लोगों के लिए Famous hair stylist Jawed Habib का ये सुझाव है।

benefits_of_trimming_hair- India TV Hindi
benefits_of_trimming_hair Image Source : SOCIAL

बाल कब कटवाना चाहिए:  हेयर स्टाइल की दुनिया में फेमस हेयर स्टाइलिस्ट  जावेद हबीब  (Famous hair stylist Jawed Habib) अक्सर अपने इंस्टा पोस्ट पर  कुछ न कुछ शेयर करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बाल कटवाने और ट्रिमिंग से जुड़ी एक जरूरी पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि क्यों हर कुछ दिनों पर बाल कटवाना बेहद जरूरी है।  बालों की ट्रिमिंग के क्या फायदे हैं। आइए, जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

बाल कब कटवाना चाहिए-How often to trim hair for maximum growth?

जावेद हबीब की मानें तो, ऐसे बाल जो गिर रहे हैं, टूट रहे हैं उनको लंबा करना सही नहीं है। ऐसे बालों की हर 8 से 10 हफ्तों में यानी हर 2 से ढ़ाई महीने पर ट्रिमिंग जरूरी है। क्योंकि बालों की सेहत लंबाई से ज्यादा जरूरी है।

बालों की ट्रिमिंग क्यों जरूरी है-Benefits of trimming hair in hindi

बालों की ट्रिमिंग सबसे ज्यादा इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे आपके बाल दोमुंहे नहीं होते। साथ ही ये घुंघराले नहीं होते जिससे कि ज्यादा उलझते और टूटते हैं। इसके अलावा बालों की ग्रोथ बढ़ती है क्योंकि जो बाल खराब हो जाते हैं वो आगे बढ़ते नहीं और बाकी बालों को भी खराब करते हैं। ऐसे में समय समय पर बालों की ट्रिमिंग बालों को नए तरीके से बढ़ने का मौका देता है। 

trimming_benefits
Image Source : SOCIALtrimming_benefits

Leftover Roti Recipe: बची हुई रोटी से झटपट बनाएं टेस्टी उपमा, बेहद आसान है रेसिपी

इतना ही नहीं आप बालों की ट्रिमिंग से अलग-अलग प्रकार के स्टाइल करवा सकते हैं। इसे न सिर्फ बाल खूबसूरत नजर आएंगे बल्कि, आप भी खूबसूरत दिखेंगे। तो, इन तमाम फायदे के लिए आपको समय-समय पर अपने बालों की ट्रिमिंग करवाते रहना चाहिए। तो, बालों को लंबा करने के चक्कर में न पड़े, हर 2 से 3 महीने पर अपने बाल जरूर कटवाएं ताकि वो हेल्दी रहें। बालों की ग्रोथ बढ़ती रहे और आप इसकी अच्छी तरह से देखभाल कर सकें। तो, अब बाल कटवाने से घबराएं नहीं और अपने बालों की सेहत का ख्याल करते हुए ये काम करें।

महंगे शैंपू और सीरम को कहें ना! जानें बाल बढ़ाने वाले इन फलों के बारे में

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल