1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. महंगे शैंपू और सीरम को कहें ना! जानें बाल बढ़ाने वाले इन फलों के बारे में

महंगे शैंपू और सीरम को कहें ना! जानें बाल बढ़ाने वाले इन फलों के बारे में

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 05, 2023 09:41 am IST,  Updated : Jun 05, 2023 09:42 am IST

Fruits for hair growth: बालों की ग्रोथ बढ़ाने में इन फलों की कोई तुलना नहीं है। क्योंकि ये वो पोषण देते हैं जिनके बिना आपके बाल हमेशा झड़ते रहेंगे।

fruits_for_hair_growth- India TV Hindi
fruits_for_hair_growth Image Source : FREEPIK

Fruits for hair growth: बालों की कुछ सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है बालों का झड़ना और इनका न बढ़ना। पर कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों है। दरअसल, इन दोनों ही समस्या का कारण बालों में पोषण की कमी है जिसकी वजह से आपके बाल तेजी से झड़ सकते हैं। इस स्थिति में जरूरी हो जाता है कि आप आयरन, जिंक, विटामिन ई और कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर इन फलों का सेवन करें। आइए, जानते हैं इन फलों के बारे में।

कौन सा फल खाने से बाल बढ़ते हैं-Fruits for hair growth and thickness in hindi

1. एवोकाडो-Avocado

बालों के लिए एवोकाडो खाने के कई फायदे हैं। ये एवोकाडो, पहले तो विटामिव ई से भरपूर है जो कि बालों में कोलेजन बूस्ट करने के साथ इसकी ग्रोथ बढ़ाने और बालों की रंगत बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसके बाकी तत्व बालों के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने के साथ बालों में अंदर से बढ़ने में मदद करते हैं। 

इस बीमारी के मरीज को ज्यादा खाना चाहिए सलाद, अपने आप कंट्रोल में रहेंगी कई समस्याएं

2. कीवी-Kiwi

कीवी का सेवन बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है। कीवी में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा कीवी में विटामिन सी, के, ई और पोटेशियम होता है जो कि बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ हेयर ग्रोथ को प्रमोट करते हैं। 

avocado_benefits
Image Source : SOCIALavocado_benefits

3. केला-Banana

केला, आपके बालों की सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। केले में पोटेशियम होता है जो कि दो मुंहे बालों की समस्या को कम करता है। इसके अलावा इसके विटामिन स्कैल्प पोर्स में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं। 

'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' की सई जोशी से सीखिए साड़ी में कैसे दें पोज, देखें आयशा सिंह के बेस्ट साड़ी पोज

4. पपीता-Papaya

पपीते का सेवन आपके बालों की कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।  पपीते में विटामिन ए, सी और ई होता है जो कि बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये एंटीफंगल गुणों से भरपूर हैं जो कि स्कैल्प इंफेक्शन में कमी लाते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं। इन तमाम कारणों से आपको पपीते का सेवन करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल