1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ठंड में जल्दी नहीं उठ पाती हूं, महिला के सवाल पर प्रेमानंद महाराज ने दिया ऐसा जवाब

ठंड में जल्दी नहीं उठ पाती हूं, महिला के सवाल पर प्रेमानंद महाराज ने दिया ऐसा जवाब

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 07, 2026 02:12 pm IST,  Updated : Jan 07, 2026 02:12 pm IST

Premanand Ji Maharaj Pravachan: ठंड में सुबह जल्दी उठना सभी के लिए मुश्किल भरा काम होता है, लेकिन जब एक महिला ने प्रेमानंद महाराज से ये सवाल किया कि मैं रोज सोचती हूं, लेकिन ठंड में सुबह जल्दी नहीं उठ पाती। प्रेमानंद महाराज ने महिला को दिया ये जवाब।

सुबह जल्दी उठने पर प्रेमानंद महाराज के प्रवचन- India TV Hindi
सुबह जल्दी उठने पर प्रेमानंद महाराज के प्रवचन Image Source : GRAB FROM BHAJANMARG.COM

वृंदावन के संत और राधारानी के भक्त प्रेमानंद महाराज से लोग अक्सर अपने जीवन से जुड़ी रोजाना की समस्याओं का समाधान जानते हैं। प्रेमानंद महाराज से वार्तालाप के दौरान लोग अपनी समस्याओं और बुराइयों को बताते हैं जिसका प्रेमानंद महाराज बड़ा आसान उपाय बताकर समस्या का समाधान कर देते हैं। ऐसे कई वीडियो आपको मिल जाएंगे। अब एक महिला ने सुबह जल्दी उठने की समस्या को लेकर महाराज जी से सलाव किया। सर्दियों में बहुत से लोगों को सुबह जल्दी उठने में परेशानी होती है। ज्यादा ठंड में रजाई कंबल से निकलने का मन नहीं करता और आलस छाया रहता है। महिला ने ये समस्या प्रेमानंद महाराज जी से साझा की और बताया कि 'मैं सर्दियों में रोज सोचती हूं कि कल से जल्दी उठूंगी, लेकिन उठ नहीं पाती हूं। आलस आता है और देर तक सोने की वजह से गलत तरह के सपने भी आने लगे हैं।' इसका जवाब प्रेमानंद महाराज ने कुछ इस तरह से दिया।

जल्दी जगने की आदत बनाएं

महिला के समस्या पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ज्यादा सपने उन्हें आते हैं, जो देर तक सोते रहते हैं। अगर आप 24 घंटे में सिर्फ 5 घंटे ही सोते हैं तो सपने नहीं आते हैं। सुबह जब उठें तो सबसे पहले अपने ईश्वर का नाम-जप करना चाहिए। इससे मन शुद्ध होता है और बुरे सपने भी नहीं आते हैं। 

देर तक सोने से क्या होता है?

प्रेमानंद महाराज ने साफ कहा कि जो लोग रात में देर से सोते हैं और सुबह देर तक सोए रहते हैं, ऐसे लोगों में मनुष्यता नहीं बल्कि पशुता झलकने लगती है। इसलिए हर किसी को ब्रह्ममुहूर्त में उठने की बनानी चाहिए। जो व्यक्ति सुबह देर तक सोते रहते हैं उन्हें न तो अध्यात्म की समझ होती है और न ही ऐसे लोग धर्म को ठीक से समझ पाते हैं।

सुबह उठते ही क्या करें?

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले भगवान का नाम जप करना चाहिए। आपको इसका रोज और लगातार 1 महीने तक अभ्यास करना चाहिए। तब जाकर ये आदत बनेगी। चूंकि भगवान के नाम-जप में अपार शक्ति होती है। इसलिए नाम जप कर रहे हैं तो चरित्र का पवित्र होना भी बहुत जरूरी है। जो लोग रोजाना नाम-जप करते हैं और शुद्ध आचरण करके हैं उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति मिलती है। लेकिन जिन लोगों का चरित्र पवित्र नहीं होगा और नाम-जप नहीं करेंगे, प्रभु की आराधना नहीं करेंगे वो कितना भी प्रयास कर लें, जीवन में सच्ची उन्नति उन्हें कभी नहीं मिल सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल