1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वजन घटाने के लिए रोज कितनी देर वॉक करनी चाहिए, जिससे शरीर पर जमा फैट तेजी से कम हो और बॉडी शेप में आने लगे

वजन घटाने के लिए रोज कितनी देर वॉक करनी चाहिए, जिससे शरीर पर जमा फैट तेजी से कम हो और बॉडी शेप में आने लगे

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 24, 2025 07:33 am IST,  Updated : Mar 24, 2025 07:38 am IST

Walk For Weight Loss Fast: वजन घटाने के लिए तेजी से की जाने वाली वॉक को असरदार माना जाता है। जो लोग मोटापा कम करना चाहते हैं उन्हें ब्रिस्क वॉक या जॉगिंग जरूर करनी चाहिए। जानिए वजन घटाने के लिए रोज कितनी देर वॉक करनी चाहिए?

Walk For Weight Loss- India TV Hindi
Walk For Weight Loss Image Source : FREEPIK

बढ़ते मोटापे से अगर आप भी परेशान है और तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो रोजाना कुछ समय अपनी सेहत के लिए जरूर निकालें। वॉक एक ऐसी फिजिकल एक्टिविटी है जिससे आपका शरीर शेप में आने लगता है। मोटापा कम करने के लिए आपको हल्की वॉक से स्टार्ट करके ब्रिस्क वॉक और फिर जॉगिंग पर आना है। वॉक करने से वजन कम होता है और बॉडी में हैप्पी हार्मोंस पैदा होते हैं। जिससे स्ट्रेस कम होता है और  वजन घटाने में मदद मिलती है। आइये जानते हैं तेजी से वजन कम करने के लिए कितनी देर वॉक करनी चाहिए?

वजन घटाने के लिए कितनी देर वॉक करें?

वॉक को एक फिजिकल एक्टिविटी माना जाता है। अगर आप युवा हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो वॉक आपके लिए काफी नहीं है। आपको वॉक की जगह ब्रिस्क वॉक से शुरुआत करनी चाहिए। इसके बाद जॉगिंग और फिर रनिंग पर आना चाहिए। वजन घटाने के लिए इतनी तेज वॉक करनी चाहिए कि आपको पसीना निकले और आप बोलने की स्थिति में न रहें। आपको इस तरह 45 मिनट से लेकर 1 घंटे तक वॉक करनी चाहिए। 

वजन घटाने के लिए कितने किलोमीटर वॉक करें?

मोटापा कम करने के लिए आपको हेल्दी डाइट के साथ रोजाना अपने 10,000 कदम पूरे करने चाहिए। इसके अलावा करीब 4-5 किलोमीटर की तेज वॉक, जॉगिंग या रनिंग करनी चाहिए। इससे शरीर पर जमा चर्बी कम होने लगेगी। महीनेभर में ही आपके शरीर पर असर दिखने लगेगा।

50 के बाद वॉक या जॉगिंग क्या है बेहतर

हां अगर आपकी उम्र 50 साल है या उससे ज्यादा है तो आपको ब्रिस्क वॉक या नॉर्मल स्पीड में ही वॉक करनी चाहिए। जिन लोगों को वजन बहुत ज्यादा है वो शुरुआत में हल्की वॉक को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें। इससे घुटनों पर जोर कम पड़ेगा और आप धीरे-धीरे शेप में आने लगेंगे। 

1 दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए?

वजन घटाने के लिए आपको रोज 500 कैलोरी बर्न करने की जरूरत है। 500 कैलोरी बर्न करके आप हेल्दी तरीके से वजन घटा सकते हैं। अपने दिनभर के कैलोरी इनटेक को डाइट से आप कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा 1 घंटे की गई फिजिकल एक्टिविटी से तेजी से असर दिखने लगेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल