1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने ट्राय किया है गुड़ और नारियल के लड्डू, बेहद आसान है रेसिपी, यहां से सेव करें

क्या आपने ट्राय किया है गुड़ और नारियल के लड्डू, बेहद आसान है रेसिपी, यहां से सेव करें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Aug 25, 2026 06:11 pm IST,  Updated : Aug 25, 2026 06:11 pm IST

अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं और कुछ हेल्दी की तालाश में हैं तो गुड़ और नारियल का लड्डू आपके लिए बेस्ट ऑप्शन में हैं। यहां गुड़ और नारियल के लड्डू की रेसिपी दी गई है। नोट करें रेसिपी।

क्या आपने ट्राय किया है गुड़ और नारियल के लड्डू, बेहद आसान है रेसिपी, यहां से सेव करें- India TV Hindi
क्या आपने ट्राय किया है गुड़ और नारियल के लड्डू, बेहद आसान है रेसिपी, यहां से सेव करें Image Source : SRITHAS KITCHEN/YOUTUBE

नारियल के लड्डू खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। मीठा खाने के शौकीनों के लिए नारियल का लड्डू पसंदीदा होता है। लेकिन आपने चीनी वाले नारियल के लड्डू खूब खाए होंगे। लेकिन क्या कभी आपने गुड़ और नारियल के लड्डू को ट्राय किया है। यह भारतीय रसोई की एक ऐसी पारंपरिक और लाजवाब मिठाई है, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है। चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल इसे एक पौष्टिक बनाता है। सर्दियों के मौसम में या किसी भी त्यौहार पर इसे झटपट बनाकर तैयार किया जा सकता है। इसमें इस्तेमाल होने वाला नारियल शरीर को एनर्जी देता है और गुड़ पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। यहां इसकी सिंपल रेसिपी दी गई है। नोट कर लें रेसिपी। 

सामग्री

  • सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ या बूरा): 2 कप
  • गुड़ (बारीक कटा या तोड़ा हुआ): 1 कप
  • देशी घी: 2 बड़े चम्मच
  • हरी इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • काजू और बादाम (बारीक कटे हुए): 2 बड़े चम्मच 
  • दूध या पानी: 2 से 3 चम्मच

बनाने का तरीका

स्टेप 1
सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई में 1 चम्मच देसी घी गरम करें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक हल्का सा भून लें। ध्यान रखें कि नारियल का रंग न बदले, बस उससे हल्की खुशबू आने लगे। भुने हुए नारियल को एक प्लेट में निकाल लें।

स्टेप 2
उसी कढ़ाई में बचा हुआ 1 चम्मच घी डालें और फिर कसा हुआ गुड़ मिला दें। गुड़ को पिघलाने के लिए इसमें 2-3 चम्मच पानी या दूध डालें। आंच को धीमा रखें और गुड़ को पूरी तरह पिघलने दें। हमें कोई तार वाली चाशनी नहीं बनानी है, बस गुड़ के पूरी तरह पिघलने और हल्का चिपचिपा होने का इंतज़ार करना है।

स्टेप 3
जैसे ही गुड़ पिघल जाए, गैस बंद कर दें या एकदम धीमी कर दें। अब इसमें भुना हुआ नारियल, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें ताकि गुड़ और नारियल एक-दूसरे में पूरी तरह समा जाएं।

स्टेप 4
मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें ताकि आप उसे हाथों से छू सकें। मिश्रण पूरी तरह ठंडा नहीं होना चाहिए, वरना लड्डू बांधने में मुश्किल होगी। हाथों पर थोड़ा सा घी लगाएं, थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ में लें और गोल-गोल लड्डू बना लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल