1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. तांबे का बर्तन हो गया है काला तो इन 3 आसान ट्रिक्स को आज़माएं, मिनटों में मिलेगी नयी जैसी चमक

तांबे का बर्तन हो गया है काला तो इन 3 आसान ट्रिक्स को आज़माएं, मिनटों में मिलेगी नयी जैसी चमक

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 27, 2024 10:30 pm IST,  Updated : Mar 27, 2024 10:30 pm IST

कई बार तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करने से वे धीरे-धीरे काले पड़ने लगते हैं। अगर आपके घर में भी रखा तांम्बे का बर्तन काला हो गया है तो उसे साफ़ करने एक लिए इन नुस्खों को आज़माएं। इससे आपके कॉपर के बर्तन एकदम नए जैसे चमक उठेंगे

How to clean copper utensils- India TV Hindi
How to clean copper utensils Image Source : SOCIAL

पूजा पाठ के लिए लोग तांबे के बर्तन का ही इस्तेमाल करते हैं। वहीं अपनी फिटनेस को लेकर अलर्ट रहने वाले लोग भी तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं इससे सेहत को बेहद फायदा होता है। यानी कुल मिलाकर हम सभी के घरों में ताम्बे का बरतन ज़रूर पाया जाता है। तांबे के बर्तन में पानी पीने और खाना खाने के तो कई फायदे हैं लेकिन इसे साफ़ करना बेहद मुश्किल काम होता है। लगातार इस्तेमाल करने और हवा -पानी के सम्पर्क में आकर ये और भी काले हो जाते हैं। हालांकि इसके कालेपन को पीताम्बरी से छुड़ाया जा सकता है लेकिन कई बार ये खत्म हो जाते हैं तो ऐसे समय में आप इन घरेलू नुस्खों से भी इसके बर्तन को साफ़ कर सकते हैं। चलिए जानते हैं तांबे के बर्तन को साफ़ करने का तरीका

इन तीन मेथड से साफ़ करें तांबे का बर्तन:

  • दही से करें साफ़: घर में पड़े ताम्बे के बर्तन को साफ़ करने के लिए आप दही का इस्तेमाल करें। दही में मौजूद एसिटिक गुण इन बर्तनों को आसानी से साफ़ कर देता है। आधा कप दही में 3 चम्मच आमचूर पाउडर और आधा चम्मच नीम्बू का रस  मिलाएं। अब इस लेप को अपने तांबे के बर्तन पर लगाएं। आपको रगड़ने की जरूरत नहीं है। इस लेप को लगाकर 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ें। 15 मिनट के बाद हल्के हाथों से स्कॉच ब्राइट से साफ़ करें। साफ़ पाने से धोएं, आपका बर्तन चमक जायेगा।  साफ़ कॉटन के कपड़े से धोएं। 
  • नमक से करें साफ़: ताम्बे के बर्तन में लगे कालेपन के ज़िद्दी दाग को छुड़ाने के लिए आप नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 3 चम्मच नमक लें, उसमे एक चम्मच नींबू का रस , 1 चम्मच व्हाइट विनेगर और 1 चम्मच विम का लिक्विड लेंगे और घोल को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस मिश्रण को स्कॉच ब्राइट में मिलाकर तांबे के बर्तन को हल्के हाथों से घिसे। 10 मिनट बाद साफ़ पानी से धोएं। साफ़ कॉटन के कपड़े से धोएं।
  • डिटर्जेंट के पानी में भिगोकर रखें: तांबे  के बर्तन को एकदम नया बनाने के लिए आप रात भर तांबे के बर्तन को साबुन या डिटर्जेंट के पानी में घोल बनाकर डुबोकर रख दें। सुबह इसे स्कॉच ब्राइट से रगड़ कर साफ करें। ये बर्तन साफ नजर आने लगेंगे। साफ़ कॉटन के कपड़े से धोएं।

2 रुपए के ईनो से चमक जाएगा गंदा बदबूदार टॉयलेट, सीट का पीलापन होगा मिनटों में गायब, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल