1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बिना टूथब्रश फ्री में मोती से चमकेंगे दांत, किचन में रखी इन चीजों का करें इस्तेमाल

बिना टूथब्रश फ्री में मोती से चमकेंगे दांत, किचन में रखी इन चीजों का करें इस्तेमाल

 Published : Jul 01, 2023 08:43 am IST,  Updated : Jul 01, 2023 04:00 pm IST

teeth whitening tips: दांत पीले होने पर कॉन्फिडेंस में भी कमी आती है। आइए जानते हैं अपने पीले दांतों को तुरंत कैसे साफ करें?

Dant safed karne ka tarika- India TV Hindi
Dant safed karne ka tarika Image Source : FREEPIK

बच्चे हों या बुजुर्ग हर कोई अपने दिन की शुरुआत टूथब्रश से दांतों को साफ करके करता है। लेकिन फिर भी कुछ लोगों के दांतों पर पीलापन आ जाता है जो कि समय से साथ बढ़ता जाता है। दांतों के पीलेपन के कारण अक्सर लोगों को ऑफिस और घर में शर्मिंदगी भी महसूस होती है। दांतों को चमकाने के लिए बाजार में कई महंगे प्रोडक्ट्स मिलते हैं लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने दांतों का पीलापन दूर कर सकते हैं। अगर आपके मन में भी ये सवाल उठता है कि दांत हमेशा सफेद और साफ दिखें? दांतों को चमकाने के लिए क्या करें? तो यहां जानिए इनके जवाब

दांतों को चमकाने के लिए क्या करें? (How to Naturally Whiten Your Teeth at Home)

नमक से अपने दांत सफेद कैसे करें? (How to whiten teeth with salt)

दांतों पर जमा पीलापन साफ करने में नमक फायदेमंद साबित होता है। दांतों की सफाई (Teeth Cleaning) के लिए नमक में अदरक का पाउडर और कुछ बूंदें शहद की मिलाएं। अब इस पेस्ट से दांतों को 5 मिनट के लिए उंगली से रगड़ें। इसके बाद साफ पानी से दांतों को साफ करें। ऐसा हफ्ते में कम से कम 4 बार जरूर करें।

नमक और सरसों का तेल

नमक में सरसों का तेल मिलाकर भी दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है। इसके लिए आधा चम्मच नमक में  सरसों तेल की कुछ बूंदों को मिक्स करके एक पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को दांतों पर रगड़ें। आखिर में इसे पानी से कुल्ला करके साफ करें। ऐसा करने से दांत मोती जैसे 15 दिन में चमक उठेंगे।

बेकिंग सोडा और नींबू

दांतों का पीलापन बेकिंग सोडा और नींबू से भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करके पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को उंगलियों से दांतों पर रगड़ें और फिर पानी से कुल्ला करके साफ करें। इससे आपके दांत चमकने लगेंगे।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: जोड़ों और हड्डियों के दर्द से हैं परेशान, तो स्वामी रामदेव से जानें इसका सटीक यौगिक इलाज

बीमारी पता न होने पर किस डॉक्टर को दिखाना चाहिए? जानें इसका सही जवाब

इन 4 ड्राई फ्रूट्स से करें अपने दिन की शुरुआत, जानिए खाने का सही तरीका और फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल