1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बीमारी पता न होने पर किस डॉक्टर को दिखाना चाहिए? जानें इसका सही जवाब

बीमारी पता न होने पर किस डॉक्टर को दिखाना चाहिए? जानें इसका सही जवाब

 Published : Jul 01, 2023 11:40 am IST,  Updated : Jul 01, 2023 11:40 am IST

National Doctor's Day: हर बीमारी के लिए एक स्पेशलिस्ट होता है लेकिन बीमारी का पता न हो तो किस डॉक्टर को दिखाना चाहिए आइए जानते हैं इसका जवाब।

national doctors day- India TV Hindi
national doctors day Image Source : FREEPIK

देश में आज नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, वह सिर्फ जिंदगी को जन्म ही नहीं देते हैं बल्कि जीवन और मौत के बीच जूझ रहे लोगों का इलाज भी करते हैं। इसीलिए डॉक्टरों को जीवनदाता कहा जाता है। डॉक्टरों के समुदाय के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1991 में हुई थी, जो फेमस डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय को समर्पित है। आज के समय में शरीर के लगभग हर अंग के लिए अलग अलग स्पेशलिस्ट होता है। लेकिन आपको पता ही न हो कि बीमारी क्या है तो किस डॉक्टर को दिखाना चाहिए? अगर ऐसा सवाल आपके मन में उठता है तो यहां हम आपको इसका जवाब बताने वाले हैं।

बीमार होने पर किस डॉक्टर को सबसे पहले दिखाना चाहिए

शरीर में किसी भी तरह की दिक्कत महसूस होने पर सबसे पहले आपको अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आप अस्पताल में जाकर इंफॉर्मेशन काउंटर पर अपनी समस्या बताकर उचित डॉक्टर के बारे में सलाह ले सकते हैं। लेकिन यदि ऐसा ऑप्शन नहीं है तो आप डॉक्टर ऑफ मेडिसन, जिसे आमतौर पर एमडी के रूप में जाना जाता है। उन्हें दिखा सकते हैं। MD डॉक्टर किसी भी तरह की बीमारी को देखकर उसका उचित इलाज बता सकता है। 

बीमारी का पता लगाने के लिए डॉक्टर आपके टेस्ट करवाएगा, जिसके बाद समस्या के हिसाब से आपको स्पेशलिस्ट का नाम भी बता देगा। आपके नजदीक में अगर कोई एमडी डॉक्टर नहीं हो तो आप जनरल फिजिशियन को दिखा सकते हैं। जनरल फिजिशियन भी आपका चेकअप करके आपको इलाज बताएगा और अगर बीमारी गंभीर होगी तो आप डॉक्टर की सलाह पर उस बीमारी के स्पेशलिस्ट से मिल सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: National Doctor's Day: लड़की पैदा होने पर फीस नहीं लेते हैं ये डॉक्टर, प्रधानमंत्री मोदी ने भी की तारीफ

इन 4 ड्राई फ्रूट्स से करें अपने दिन की शुरुआत, जानिए खाने का सही तरीका और फायदे

Sawan 2023: बारिश में सेहतमंद रहने के लिए खाएं कट्टू का आटा, जानें व्रत में खाए जाने वाले आटे के फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।