1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन 4 ड्राई फ्रूट्स से करें अपने दिन की शुरुआत, जानिए खाने का सही तरीका और फायदे

इन 4 ड्राई फ्रूट्स से करें अपने दिन की शुरुआत, जानिए खाने का सही तरीका और फायदे

 Published : Jul 01, 2023 07:15 am IST,  Updated : Jul 01, 2023 07:15 am IST

Soaked dry fruits benefits: दिन की शुरुआत भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स से करनी चाहिए। इन्हें खाने से पाचन की समस्या खत्म होती है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

subah kaun sa dry fruit khana chahiye- India TV Hindi
subah kaun sa dry fruit khana chahiye Image Source : FREEPIK

सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए? अगर ये सवाल आपके मन में भी रहता है तो इसका जवाब यहां हम देने वाले हैं। स्वस्थ रहने के लिए अपने दिन की शुरुआत अच्छी करनी चाहिए, हम जो खाते हैं उसका असर सेहत पर पड़ता है। कई बार सुबह उठकर लोग लंबे समय तक कुछ भी नहीं खाते हैं जो कि सेहत के लिए सही नहीं है। आप अपने दिन की शुरुआत भीगे हुए बादाम, अंजीर, किशमिश, और अखरोट से करें। इसकी तैयारी आपको एक रात पहले करनी होगी। रात के समय आप इन ड्राई फ्रूट्स को भिगाकर रख दें और सुबह होने पर इन्हें खाएं। भीगे हुए ड्राई फ्रूट खाने के अनगिनत फायदे होते हैं।

बादाम खाने का सही तरीका क्या है? (What is the right way to eat almonds)

दिन की शुरुआत भीगे हुए बादाम से करनी चाहिए। आप 4 से 6 बादाम रात में भिगाकर सुबह उनका छिलका छीलकर खाएं। बादाम खाने से (soaked almonds benefits) इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर को मिलते हैं, जिनसे आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इसके साथ ही बादाम में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसे खाने से त्वचा संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं। बादाम खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

सुबह खाली पेट किशमिश खाने से क्या फायदा होता है? (benefits of eating soaked raisins)

खाली पेट 5 से 6 भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को आयरन मिलता है, इसके साथ ही बॉडी डिटॉक्स होती है। किशमिश से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और पाचन संबंधी दिक्कतें भी खत्म होती हैं। किशमिश खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

सुबह खाली पेट अखरोट खाने से क्या फायदे होते हैं? (soaked walnut benefits)

भीगे हुए 2 अखरोट खाने से शरीर को कैल्शियम मिलता है जिससे हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। इसके साथ ही अखरोट खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और हार्ट हेल्थ भी अच्छी रहती है।

भीगे हुए अंजीर खाने के फायदे (benefits of eating soaked figs)

सुबह भीगे हुए 2 अंजीर खाने चाहिए। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। अंजीर खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती और पाचन भी दुरुष्त रहता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: तुरंत प्लेटलेट्स बढ़ाता है ये हरा पत्ता, डेंगू बुखार होने पर ऐसे करें इस्तेमाल

Sawan 2023: बारिश में सेहतमंद रहने के लिए खाएं कट्टू का आटा, जानें व्रत में खाए जाने वाले आटे के फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में असरदार है ये फल, डायबिटीज के मरीज डाइट में करें शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।