1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पानी की बोतल पर जमी गंदगी मिनटों में होगी गायब, बस इन Easy Hacks से करें क्लीन

पानी की बोतल पर जमी गंदगी मिनटों में होगी गायब, बस इन Easy Hacks से करें क्लीन

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 11, 2025 10:29 am IST,  Updated : Nov 11, 2025 10:29 am IST

How to Clean Water Bottle: आजकल पानी पीने के लिए बोतलों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन लोग इसकी सफाई नहीं करते। ऐसे में यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इसे साफ कर सकते हैं।

पानी की बोतल साफ करने के आसान घरेलू नुस्खे- India TV Hindi
पानी की बोतल साफ करने के आसान घरेलू नुस्खे Image Source : THE BIG SWEEP/ YOUTUBE

पानी पीने के लिए ज्यादातर लोग बोतल का इस्तेमाल करते हैं। पानी एक ऐसी चीज है जिसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन गंदे बोतल में पानी पीने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय समय पर पानी के बॉटल की सफाई करना बेहद जरूरी है। बोतल की सफाई न करने की वजह से इसमें काई भी जमने लगती हैं। कुछ लोगों को बोतल की सफाई करना बेहद मुश्किल काम लगता है। लेकिन कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाकर आप पानी के बॉटल को बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं।

पानी के बोतल साफ करने के आसान घरेलू नुस्खे 

बेकिंग सोडा और पानी

पानी की बोतल साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसे बोतल में डालकर अच्छे से हिलाएं। बोतल को बंद करके कुछ देर के लिए छोड़ दें, फिर अच्छी तरह से धो लें। यह तरीका बैक्टीरिया को मारने के साथ-साथ बदबू को भी दूर करता है। इसके साथ ही ये बोतल को बिल्कुल नए जैसा चमका देता है।

विनेगर

बिनेगर की मदद से बोतल की बदबू को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए एक कप सफेद विनेगर (सिरका) लें और इसे बोतल में डालें। आधे घंटे तक इसे छोड़ दें, फिर बोतल को अच्छे से धो लें। विनेगर न केवल बोतल को साफ करता है, बल्कि बैक्टीरिया को भी खत्म कर देता है।

नींबू का रस

इसके लिए एक नींबू का रस निकालकर बोतल में डालें। बोतल में थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से हिलाएं। नींबू का एसिड बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है और बोतल में ताजगी बनाए रखता है। इसे 10-15 मिनट तक छोड़ें और फिर धो लें।

बेकिंग सोडा और विनेगर

इसके लिए बोतल में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच विनेगर डालें। बोतल को बंद करके अच्छे से हिलाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। यह दोनों मिलकर गंदगी और बदबू को दूर करते हैं।

चावल और पानी

चावल और पानी की मदद से भी पानी के बोतल को साफ किया जा सकता है। इसके लिए कुछ मोटे चावल लें और बोतल में डालें। थोड़ी सा पानी डालकर बोतल को अच्छे से हिलाएं। चावल बोतल के अंदर की दीवारों को स्क्रब करके गंदगी को साफ कर देंगे। फिर इसे अच्छी तरह धो लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल