1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ठंड से नीली पड़ गई हैं उंगलियां और हाथ पैरों में आने लगी है सूजन, कर लें ये उपाय तुरंत मिलेगा आराम

ठंड से नीली पड़ गई हैं उंगलियां और हाथ पैरों में आने लगी है सूजन, कर लें ये उपाय तुरंत मिलेगा आराम

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 02, 2025 10:21 am IST,  Updated : Jan 02, 2025 10:24 am IST

Fingers Swelling In Winter Treatment: सर्दियों में ठंड के कारण हाथ पैरों में सूजन और उंगलियां नीली पड़ने लगती हैं। खासतौर से महिलाओं को ये समस्या ज्यादा होती है। जानिए सर्दी में उंगलियां सूज जाएं या नीली लाल पड़ जाएं तो क्या करें?

ठंड से हाथ पैरों में सूजन- India TV Hindi
ठंड से हाथ पैरों में सूजन Image Source : SOCIAL

जनवरी के महीने में सर्दी अपने पीक पर होती है। इन दिनों हवा में बर्फीली ठंडक है। इस मौसम में पानी में काम करने और कुछ लापरवाही बरतने से हाथ पैरों में सूजन आ सकती है। कई बार उंगलियां ठंड से नीली और लाल हो जाती हैं। कड़ाके की ठंड में उंगलियां सूजकर लाल होने लगती है। सूजन आने के बाद उंगलियों में बहुत तेज खुजली होने लगती है और कई बार जलन भी हो सकती है। ऐसा लगता है कि मानो उंगलियां घायल हो गई हैं। कोई भी काम करना मुश्किल लगने लगता है। अगर आपको भी ये समस्या हो रही है तो जानिए क्या उयाप करने चाहिए?

दरअसल सर्दी के मौसम में टेंपरेचर गिरने की वजह से नसें सिकुड़ने लगती हैं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। पैरों तक खून का प्रवाह और भी धीमा हो जाता है। जिससे सूजन आने लगती है। 

ठंड से उंगलियां सूज जाएं तो क्या करें?

सबसे जरूरी है कि सर्दी में सुबह उठकर थोड़ी देर के लिए स्ट्रैचिंग करें। बिस्तर से उठकर वॉर्मअप जरूर करें। इससे शरीर का तापमान सही रहता है। रोजाना व्यायाम करें, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहत हो। इसके अलावा शरीर को चलाते रहें। रोजाना वॉक जरूर करें। कोई आउटडोर गेम खेल लें। जिससे आपके शरीर का ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। इससे उंगलियों पर सूजन नहीं आएगी। धूप में कुछ देर बैठ जाएं। हाथों पर क्रीम और मॉइश्‍चराइजर लगाते रहें। ज्यादा ठंडे पानी में हाथ डालने से बचें। घाव या खुजली ज्यादा होने पर डॉक्टर को दिखा लें।

क्यों ठंड में लाल और नीली पड़ जाती हैं उंगलियां

शरीर में कहीं भी सूजन आने का बड़ा कारण है ब्लड सर्कुलेशन में कमी। हालांकि सर्दियों में लोग कई दूसरी गलतियां भी कर बैठते हैं। जैसे सर्दियों में लोग पानी कम पीते हैं जिससे सूजन आ सकती है। महिलाएं ठंडे पानी में बार-बार हाथ डालने का काम करती है। पानी से निकालने के बाद हाथों को चूल्हे या गैस पर सेंकने लगती हैं। आपकी इस आदत के कारण हाथ पैरों की उंगलियां लाल होकर नीली पड़ सकती हैं। कई बार लोग एक जगह पर ही बैठे रहते हैं जिससे परेशानी और बढ़ जाती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल