1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर में इस फूल को रखने से महक उठेगा पूरा मोहल्ला, जानें इसे अपनी बालकनी में कैसे उगाएं?

घर में इस फूल को रखने से महक उठेगा पूरा मोहल्ला, जानें इसे अपनी बालकनी में कैसे उगाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 12, 2025 06:55 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 07:02 pm IST

How to Grow Rajnigandha at Home: अपनी भीनी खुशबू से यह फूल एक पॉजिटिव एनर्जी फैलाता है और शरीर को ताजगी प्रदान करता है। चलिए जानते हैं इसे घर के गमले में कैसे उगाएं

रजनीगंधा को घर के अंदर कैसे उगाएं- India TV Hindi
रजनीगंधा को घर के अंदर कैसे उगाएं Image Source : INSTAGRAM - @THEFLORA.IN

घर की बालकनी को हरा भरा रखने के लिए लोग फूलों से लेकर कई तरह के पौधे लगाते हैं। ज़्यादातर घरों में लोग गुलाब का पौधा लगाते हैं। लेकिन, अगर आप अपने घर पर रजनीगंधा का पौधा लगाते हैं तो इससे न सिर्फ आपके घर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि इसकी मनमोहक खुशबू पूरे माहौल को महका देती है। इसकी सुगंध इतनी मधुर होती है कि शाम ढलते ही पूरा मोहल्ला महक उठता है। यह फूल सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह कई प्रकार की मानसिक बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। तो, अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर की बालकनी फूलों की खुशबू से भर जाए, तो रजनीगंधा उगाना एक बेहतरीन विकल्प है। आइए जानते हैं कि इसे घर पर कैसे आसानी से लगाया और संभाला जा सकता है।

घर में कैसे लगाएं रजनीगंधा का पौधा ?

  • रजनीगंधा का पौधा लगाने के लिए 8 इंच गहरे गमले का चुनाव करें। इसमें जल निकासी के लिए छेद भी होना चाहिए। गमले में अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें, जिसमें आप मिट्टी के साथ रेत, गोबर की खाद या कोकोपीट मिला सकते हैं।

  • रजनीगंधा कंद से उगता है इसलिए ताजे कंद चुनें। कंदों को गमले में 4 से 6 इंच गहरा लगाएं। दो कंदों के बीच लगभग 6 इंच की दूरी रखें। पौधे को दिन में कम से कम 5-6 घंटे धूप की जरूरत होती है इसलिए उसे ऐसे जगह पर रखें जहां सीधे धूप आती है।

  • रजनीगंधा
    Image Source : INSTAGRAM - @THEFLOWERSHOP.ONEरजनीगंधा

  • हर दिन थोड़ा पानी दें, लेकिन ध्यान रखें कि पानी इकट्ठा न हो। जब मिट्टी सूखने लगे तो फिर से पानी दें, लेकिन ज्यादा पानी न दें। हर 20-25 दिन में गोबर की खाद या कोकोपीट डालें ताकि पौधे में नई कलियाँ आएं।

  • मुरझाए हुए फूलों और पीली पत्तियों की  नियमित रूप से छटाई करें ताकि नई पत्तियां आसानी से उगें। कीड़े मकोड़े जैसे जैसी समस्याओं पर नज़र रखें।

सेहत के लिए भी फायदेमंद है रजनीगंधा:

रजनी गंधा का फूल आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। इस फूल की खुशबू, दिमाग और ब्रेन सेल्स को शांत करती है। साथ ही इसका आपके आस-पास होना तनाव भी कम करता है। इस प्रकार से ये एंग्जायटी कम करने में मदद कर सकता है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल