1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 31 दिसंबर की रात को यादगार बनाना है तो कर लें दिल्ली की इन जगहों पर पार्टी प्लान, पूरी रात चलती है New Year Party

31 दिसंबर की रात को यादगार बनाना है तो कर लें दिल्ली की इन जगहों पर पार्टी प्लान, पूरी रात चलती है New Year Party

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 31, 2025 05:04 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 05:04 pm IST

New Year Party Plan: क्या आप भी 31 दिसंबर की रात को पार्टी करने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो दिल्ली में मौजूद कुछ जगह नए साल के सेलिब्रेशन के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं।

न्यू ईयर 2026- India TV Hindi
न्यू ईयर 2026 Image Source : FREEPIK

साल 2025 बस कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। 31 दिसंबर की रात को यादगार बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के प्लान बनाते हैं। अगर आपको भी पार्टी करने का शौक है, तो आप दिल्ली की कुछ जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन जगहों पर पूरी रात नए साल की पार्टी चलती रहती है। पार्टी लवर्स के लिए ये सभी जगह परफेक्ट साबित हो सकती हैं। आइए ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जानते हैं...

कनॉट प्लेस- अगर आप नए साल की खुशी को जोर-शोर के साथ मनाना चाहते हैं, तो दिल्ली के कनॉट प्लेस यानी सीपी में जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको सीपी में ऐसे कई क्लब और रेस्टोरेंट मिल जाएंगे, जहां पर पार्टी का माहौल होगा। सीपी की वाइब आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगी।

डिफेंस कॉलोनी- क्या आप फूड लवर हैं? अगर हां, तो साउथ दिल्ली में स्थित डिफेंस कॉलोनी आपके लिए एक परफेक्ट जगह साबित हो सकती है। अगर आप 31 दिसंबर की रात को यादगार बनाना चाहते हैं, तो यहां पर मौजूद पब या फिर रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। इस जगह पर न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जा सकता है।

साकेत- 31 दिसंबर की रात को यादगार बनाने के लिए और नए साल का जश्न मनाने के लिए साकेत जैसी जगह भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। पार्टी के शौकीन लोगों को यहां पर होने वाली पार्टी में खूब मजा आएगा।

हौज खास विलेज- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हौज खास विलेज साउथ दिल्ली में है। 31 दिसंबर की रात में यहां पर अच्छी खासी भीड़ दिखाई देती है। यहां पर आप कई म्यूजिक ईवेंट्स को एंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा हौज खास विलेज में खाने की भी ढेर सारी वैराइटी मिल जाएगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल