1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जेट, शावर और नल के बंद हो चुके छेद कैसे खोलें, इस ट्रिक से साफ हो जाएगी सालों से जमा पानी की पीली परत

जेट, शावर और नल के बंद हो चुके छेद कैसे खोलें, इस ट्रिक से साफ हो जाएगी सालों से जमा पानी की पीली परत

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 07, 2025 04:44 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 04:44 pm IST

Tips To Clean Jet Shower And Tab Block Holes: बाथरूम में शावर, नल और हैंड जेट में कई बार पानी कम आने लगता है। इस समस्या से लोग परेशान हो जाते हैं। अगर आपके घर में भी ऐसा हो रहा है तो इस ट्रिक से नल, शावर और जेट के बंद हो चुके छेद साफ कर सकते हैं।

शावर, नल और हैंड जेट साफ करने के टिप्स- India TV Hindi
शावर, नल और हैंड जेट साफ करने के टिप्स Image Source : FREEPIK

अक्सर आपने देखा होगा कि बाथरूम में हैंड जैट में पानी का प्रेशर ठीक से नहीं आता है। शावर में भी पानी रुकता है और नल से भी पानी पूरे फ्लो के साथ नहीं आता है। इसका कारण इनमें लगी जाली और उसकी ब्लॉकेज है। कई बार जाली पर कचरा जमा हो जाता है तो कई बार हार्ड वाटर होने के कारण पानी जम जाता है। ऐसे में लोग प्लंबर को ठीक करने के लिए बुलाते हैं, लेकिन हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं जिससे शावर, नल और हैंड जेट की ब्लॉकेज को आप खुद से आसानी से सही कर सकते हैं। इससे पानी का फ्लो अच्छा हो जाएगा और आपकी समस्या का आसानी से समाधान हो जाएगा।

हैंड जेट, शावर और नल के छेद कैसे खोलें?

सेफ्टी पिन और सुई से क्लीन करें- हैंड जेट, शावर और नल के छेद अगर पानी से ब्लॉक हो गए हैं तो जेट को एक-दो बार जोर से जमीन पर पटकें इससे जमा हुए हार्ड वाटर की पतर झड़ जाएगी और हैंड जेट के छेद आसानी से खुल जाएंगे। अगर फिर भी पानी ठीक से नहीं आ रहा है तो आप किसी सुई या सेफ्टी पिन से इनके ब्लॉक हो रहे छेद साफ कर सकते हैं। इसी तरह नल और शावर के छेद भी साफ कर लें। ये आसान ट्रिक है और इससे बाथरूम में वॉटर फ्लो भी बढ़ जाएगा।

बेकिंग सोडा और सिरका- आप इसके लिए बेकिंग सोडा और सिरका को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इन दोनों चीजों को बेस्ट क्लीनिंग लिक्विड माना जाता है। इसके लिए बेकिंग सोडा और सिरके का घोल बना लें और उसे किसी पॉलिथीन में भर लें। अब पॉलिथीन को नल, हैंड जेट या शवर से बांध दें। इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर स्क्रबर की मदद से रगड़कर साफ कर लें। इससे छेद पूरी तरह से खुल जाएंगे और पानी तेजी से बाहर निकलने लगेगा।

ईनो भी है असरदार- अगर बेकिंग सोडा नहीं है तो आप ईनो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ईनो में थोड़ा नींबू का रस मिला लें। 1 कप पानी डालें और घोल बना लें। इसे शावर, जेट या नल पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। अब किसी टूथ ब्रश की मदद से छेद साफ कर दें। इस तरह पानी की जमा ब्लॉकेज तुरंत रिमूव हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल