1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लहसुन में मिला लें ये 1 चीज, हाथ लगाते ही निकल जाएगा पूरा छिलका, घंटों का काम मिनटों में हो जाएगा

लहसुन में मिला लें ये 1 चीज, हाथ लगाते ही निकल जाएगा पूरा छिलका, घंटों का काम मिनटों में हो जाएगा

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 05, 2024 01:01 pm IST,  Updated : Sep 05, 2024 01:01 pm IST

Garlic Peel Hacks: खाने में लहसुन का स्वाद एक अलग ही फ्लेवर देता है। लेकिन लहसुन छीलना अपने आप में बड़े झंझट का काम लगता है। आज हम आपके इसी झंझट को खत्म करने की मजेदार ट्रिक बता रहे हैं। जिससे आप जितना चाहें लहसुन सिर्फ 10 मिनट में छील सकते हैं।

लहसुन छीलने की ट्रिक- India TV Hindi
लहसुन छीलने की ट्रिक Image Source : FREEPIK

सब्जी में लहसुन खाने का स्वाद बढ़ा देता है। आयुर्वेद में लहसुन को बहुत उपयोगी माना जाता है। लहसुन की छोटी सी कली आपके शरीर को काफी फायदा पहुंचाती है। अगर सुबह 2 कली लहसुन खा लें तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। भारतीय सब्जियों में लहसुन का काफी इस्तेमाल किया जाता है। रोजाना जो सब्जी बनती है उसमें लहसुन भी पड़ता है। हालांकि लहसुन छीलना अपने आप में बड़े झंझट का काम लगता है। इसलिए आजकल मार्केट से छोटे और देसी लहसुन गायब होने लगे हैं। इनकी छोटी कलियों को छीलना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको लहसुन छीलने का आसान तरीका बता रहे हैं। इससे आप मिनटों में कितना भी लहसुन आसानी से छील सकते हैं।

लहसुन छीलने की आसान ट्रिक

लहसुन छीलने का आसान तरीक
Image Source : SOCIALलहसुन छीलने का आसान तरीक

  • सबसे पहले आप कोई भी लहसुन ले लें। लहसुन का गांठें होनी चाहिए। अब इन्हें ऊपर से काटते जाएं। जैसे किसी सब्जी को काटते हैं।

  • लहसुन की सारी गांठों को इसी तरह से काटना है और अब इन्हें किसी सूप में या फिर बड़े प्लेट में रख लें। अब कटे हुए लहसुन के ऊपर करीब 2 चम्मच अरारोट डालें।

  • अरारोट को लहसुन में मिक्स करें और फिर हाथ से रगड़ते हुए छिलका को हटाने की कोशिश करें।

  • आप देखेंगे कि लहसुन पर लगा छिलका बिना मेहनत के आसानी से निकल रहा होगा।

  • अब लहसुन को हल्का फटकते हुए छिलका को निकाल लें। और फिर से हाथ से मल लें। जो बचा हुआ छिलका होगा वो भी निकल जाएगा।

  • इस तरह आप बिना किसी झंझट के कितना भी लहसुन आसानी से छील सकते हैं। 

मिनटों में साफ करें लहसुन
Image Source : SOCIALमिनटों में साफ करें लहसुन

लहसुन छीलने का दूसरा तरीका

  • दूसरा तरीका ये है कि आप लहसुन की कलियों को निकाल लें और एक पैन में पानी गर्म करें।

  • ध्यान रखें पानी सिर्फ गुनगुना होना चाहिए। पानी को बहुत ज्यादा गर्म नहीं करना है।

  • अब पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें और अब पानी में लहसुन की कलियां डाल दें।

  • इसे 5 मिनट के लिए ढ़क दें और फिर हाथ से रगड़ते हुए सारी कलियों से छिलका निकाल लें।

  • इस तरह आसानी से लहसुन का सारी छिलका पानी में निकल जाएगा और आप छिली हुई कलियों को निकालकर इस्तेमाल कर लें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल